फिरोजाबाद जनपद में सिरसागंज निवासी आढ़तिया पवन की हत्या उसकी होने वाली पत्नी के बहनोई ने पांच लाख रुपये में सुपारी देकर कराई थी। बहनोई अपनी साली पर बुरी नजर रखता था इसलिए वह उसका विवाह नहीं होने देना चाहता था। इसका खुलासा सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इस दौरान उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। बदमाश को जिला अस्पताल लेकर आए। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया 27 जून की सुबह सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड निवासी पवन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह की नवीन गल्ला मंडी जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस दिन पवन की हत्या की थी उसी ही दिन पवन का लगन-टीका आना था। घटना के खुलासे को पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।