फिरोजाबाद में पति की लंबी आयु की कामना करते हुए पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा, लेकिन क्रूर काल ने उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। बांग्लादेश सीमा पर फिरोजाबाद के गांव चमरौली निवासी बीएसएफ जवान विजयभान शहीद हो गए। परिजनों को मिली सूचना के अनुसार बांग्लादेश के सैनिकों द्वारा की गई फायरिंग में विजयभान को गोली लगी थी। पति की मौत के बाद यहां पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
2 of 6
शहीद विजयभान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बांग्लादेश बॉर्डर पर फ्लैग मीटिंग के दौरान गोली लगने से थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली निवासी विजयभान (51) शहीद हो गए। वो बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। करवाचौथ के दिन विजयभान के शहीद होने की सूचना पर गांव में मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
3 of 6
शहीद के परिवार की महिलाओं को ढांढस बंधाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के जवान विजयभान की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटे विवेक एवं सुमित बिलख रहे है। परिजनों ने बताया विजयभान तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। सबसे बड़े भाई सत्यभान फौज से सेवानिवृत्त हैं। जबकि छोटे भाई हरभान सिंह गांव में रहकर खेती संभालते हैं। विजयभान की मौत की सूचना पर आसपास के गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर एकत्रित हो गए।
4 of 6
शहीद विजयभान की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ हेड कांस्टेबल विजयभान का परिवार से बेहद लगाव था। गुरुवार को करवाचौथ का व्रत होने के कारण उन्होंने पत्नी सुनीता से फोन पर बात की थी और कुशल क्षेम पूछी थी। फोन पर बातचीत के दौरान विजयभान ने अपनी पत्नी सुनीता देवी से सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी थी। विजयभान के दो बेटे विवेक, सुमित यादव हैं। बड़ा बेटा विवेक एयरफोर्स में बंगलुरू में तैनात है। वहीं छोटा बेटा सुमित भी इंटर करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। विवेक छुट्टी लेकर घर आया है।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सुमित के फोन गोली लगने से विजयभान की मौत की सूचना आई तो वह हैरान रह गया। परिजनों को उसने जानकारी दी तो विजयभान की मां फूलमाला गश खाकर गिर गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें पानी डालने के साथ होश में लाए। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसएचओ मक्खनपुर विजय कुमार मिश्र ने बताया कि चमरौली निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबिल विजयभान की बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली है। शुक्रवार शाम तक शव आने की सूचना बीएसएफ के अफसरों ने दी है।