फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खौफ से खाली हो गया वृंदावन का ये गांव, कई घरों में लगे ताले

Fri, 04 May 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
गांव में पुलिस का खौफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के गांव परखम गूजर में पुलिस का खौफ से लोग अपना परिवार छोड़कर भाग गए हैं। घरों में महिलाएं और बच्चे ही हैं। उनमें भी पुलिस का खौफ साफ देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस टीम पर हमला और एचसीपी को जलाने की कोशिश करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव परखम गूजर में दबिश दी। पुलिस के खौफ से गांव खाली हो गया है। 

बुधवार को गांव परखम गूजर के चौकीदार मोहन सिंह की पत्नी भोजमती का गांव के मंजू उर्फ रामनिवास से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के एचसीपी को मंजू और उसकी पत्नी ममता ने केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकले में डर रही है महिलाएं 

इस मामले में पुलिस ने ममता, जहान और दाऊजी को गिरफ्तार कर आठ नामजदों सहित 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

गांव की महिलाओं के कहना है कि अज्ञात में कहीं पुलिस उनके पुरुषों को ही न गिरफ्तार कर ले जाए। इसलिए पुरुष गांव छोड़ गए हैं। महिलाओं में इतना डर है कि वे घर से बाहर आने में डर रहीं है। कई घरों पर तो ताला लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें