फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पानीपत' पर घमासान: विरोध के चलते सिनेमाघर संचालकों ने बंद किए फिल्म के शो

Wed, 11 Dec 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
श्री सिनेमाघर के बाहर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जाट समाज के बढ़ते विरोध के चलते सिनेमाघरों से 'पानीपत' फिल्म उतार दी गई। मंगलवार को फिल्म का एक भी शो नहीं चला। शहर के सिंगल और मल्टी स्क्रीन सिनेमाघर संचालकों ने खुद ही फिल्म के शो रद्द कर दिए। इसके स्थान पर दूसरी फिल्में दिखाई गईं।
विज्ञापन


जाट महासभा के बैनर तले सर्वसमाज के लोग मंगलवार को विभिन्न सिनेमाघरों पर पहुंचे। हालांकि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के चलते जिन सिनेमाघरों में पानीपत फिल्म चल रही थी, वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

प्रदर्शनकारी सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे संजय प्लेस स्थित संजय टाकीज पहुंचे। उन्होंने यहां विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म में महाराजा सूरजमल के किरदार के साथ अन्याय करने और इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर फिल्म का शो बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारी संजय प्लेस स्थित ही अशोक कॉसमॉस मॉल और बाद में हाईवे स्थित एसआरके मॉल पहुंचे। यहां मल्टीस्क्रीन पर चल रही पानीपत फिल्म का प्रसारण रोकने की मांग की। यहां भी फिल्म उतार दी गई। 

विभिन्न संगठनों की चेतावनी के मद्देनजर सिनेमाघर संचालकों को पहले ही सचेत कर दिया गया था। इस दौरान डॉ. रामेश्वर चौधरी, कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, भीमसेन भगौर, अजीत चाहर, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

नहीं चलेंगे 'पानीपत' के शो

एसआरके मॉल के निदेशक शौकी कपूर ने बताया कि लोगों की भावनाओं और फिल्म के विरोध को देखते हुए इसे सिनेमाघर से उतार दिया गया है। इसके स्थान पर दूसरी फिल्म दिखाई जा रही है। संजय टाकीज के मैनेजर चांद ने बताया कि लोगों के विरोध को देखते हुए फिल्म का प्रसारण रोक दिया गया है। अब इस फिल्म के शो नहीं होंगे।

अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह ने कहा कि फिल्म में महाराजा सूरजमल के किरदार के साथ जो छेड़छाड़ की गई है, वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि फिल्म का प्रसारण किया गया तो विरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें