मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव गड़िया खजुरारा में सात साल के मासूम की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि पिता असमुद्दीन ही था। वह अपने पड़ोसी से अपमान का बदला लेना चाहता था। इसी वजह से बेटे को हत्या कर उसे नामजद कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को चौंकाने वाला खुलासा किया।
यहां का है मामला
सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि गांव गढ़िया खजुरारा निवासी असमुद्दीन गांव के ही रहने वाले प्लंबर अभिषेक उर्फ पिंटू के साथ मजदूरी करता था। दोनों के बीच मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद 24 फरवरी को असमुद्दीन का सात वर्षीय पुत्र शहनवाज लापता हो गया था। अगले दिन बालक का शव गांव स्थित एक सरसों के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। गले में उसी की पैंट बंधी थी।
ये भी पढ़ें -
लव, सेक्स और धोखा: मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ मैनपुरी का युवक, शादी करने के बाद कर दी ऐसी हरकत