फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Ritika Singh Murder: फैशन ब्लॉगर के पिता ने जताया जान का खतरा, पुलिस पर लगाया ये आरोप

Sun, 14 Aug 2022 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में हुई फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या की विवेचना चल रही है। इस बीच मृतका के पिता ने अपनी जान का खतरा जताया है। उनका कहना है कि इससे परिवार दहशत में है। वहीं फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। 

फैशन ब्लॉगर के  पिता ने एडीजी जोन ऑफिस में दिया प्रार्थनापत्र

पिता सुरेंद्र सिंह ने एडीजी जोन ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान का खतरा जताया है और मांग की है कि उनकी सुरक्षा की जाए। इसके साथ ही पुलिस पर तथ्यों की अनदेखी के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। बता दें 24 जून को ताजगंज स्थित ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। पति आकाश गौतम, उसके सहयोगी काजल, कुसुमा, चेतन और अनवर जेल भेजे गए।

विज्ञापन

2 of 5
रितिका के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
 रितिका के पिता मोती कटरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को एडीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या की साजिश में कई और लोग शामिल थे। थाना ताजगंज पुलिस जानकारी लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि आकाश गौतम और अन्य लोगों की आपस में बात होती थी। कॉल डिटेल से पता चल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास इसके प्रमाण हैं। इसके बावजूद विवेचक ने तथ्यों को विवेचना में शामिल नहीं किया है। घटना के बाद बरामद बाइक को लावारिस में दर्शाया गया है। रितिका ने जान का खतरा जताते हुए अधिकारियों को पत्र भी लिखा था। 

4 of 5
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब सुरेंद्र सिंह ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि धमकी से उनका परिवार दहशत में है। उनकी सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। जान का खतरा के मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें