फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: मथुरा डीएम और एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, रालोद का समर्थन का एलान

Sat, 30 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
किसान आंदोलन: डीएम और एसएसपी ने लिया एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का जायजा - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्सप्रेसवे पर यातायात में अवरुद्ध पैदा न हो, इसके लिए एक्सप्रेसवे पर मांट टोल समेत चार कटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। किसानों से भी डीएम और एसएसपी ने सहयोग करने की अपील की है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर एक्सप्रेसवे पर मुस्तैद की गई सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर डीएम और एसएसपी ने फोर्स को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सख्ती से निपटा जाए। डीएम और एसएसपी ने मांट टोल, राया कट, वृंदावन कट और बाजना कट पर पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैदी चेक की। 
विज्ञापन

3 of 6
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि हर हाल में यातायात अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सुगमता से वाहन दौड़ें, इसके लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। टोल और तीन कटों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। किसान भी पुलिस प्रशासन का इसमें सहयोग करें, जिससे कि शांति व्यवस्था कायम रह सके। एसपी देहात श्रीश चंद, एएसपी आरती सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी आदि पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

4 of 6
किसान आंदोलन: रालोद के नेताओं ने किया आंदोलन के समर्थन का एलान - फोटो : अमर उजाला
'किसान नेता राकेश टिकैत का साथ देगी रालोद'
किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे। अब किसानों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। यह एलान रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने किया। डैंपियर नगर अवागढ़ हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 64 दिन से शांतिपूर्वक चल रहे धरने पर हो रहे अत्याचार को भारत का किसान अब बर्दाश्त नहीं करेगा। अब यह आंदोलन पंजाब, हरियाणा का नहीं रहा, बल्कि समूचे देश के किसान राकेश टिकैत के आंसू देख दुखी हैं। यह आंदोलन नए करवट लेकर आरपार की लड़ाई करने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) जैसे फर्जी संगठनों ने किसान आंदोलन वापस लिया है। ऐसे फर्जी संगठनों की मान्यता तत्काल समाप्त की जाए। शनिवार को सुबह आठ बजे रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। यहां पर टिकैत को मजबूती प्रदान करेंगे। वार्ता में जयवीर सिंह, भगत सिंह जादौन, महेंद्र चौधरी, ताराचंद गोस्वामी, रविंद्र नौहवार, मुकेश प्रधान, शाकिर, कुरैशी, प्रमोद भारतीय मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
किसान आंदोलन: समर्थन में पंचायत करते किसान - फोटो : अमर उजाला
टिकैत के भावुक होने के बाद गांवों में हुईं पंचायतें
गाजीपुर बॉर्डर पर धरनास्थल से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देश के अन्नदाता से भावुक अपील की। इसके बाद नौहवारी-नरवारी क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पनप गया। शुक्रवार को दिन भर नौहझील क्षेत्र के पालखेड़ा, नानकपुर, मुसमुना, मानागढ़ी, पारसौली, बरौठ, शहदगढ़ी, हसनपुर सहित दर्जनों गांवों में किसानों के समर्थन में पंचायतें हुईं। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा सपा के नेता भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसान आंदोलन: समर्थन में पंचायत के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बॉर्डर जा रहे किसान नेता पुलिस ने लिए हिरासत में 
यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार शाम मथुरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा रहे किसानों को मथुरा पुलिस प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट से हिरासत में ले लिया। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, रालोद के योगेश नौहवार और उनके साथ कई किसान हिरासत में लिए गए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि योगी सरकार के तानाशाही रवैये से किसान डरने वाला नहीं है। केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़ेंगे। रालोद के योगेश नौहवार ने भी विचार रखे। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि अराजकता न फैले, इसलिए राजकुमार तोमर और योगेश नौहवार को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में मीडिया प्रभारी शिवकुमार तोमर, संगठन मंत्री अमित चौधरी, सोनू प्रधान, अजय सरपंच, अंशू नौहवार, जगवीर सिंह, नीतू चौधरी आदि हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें