उत्तर प्रदेश के कासगंज में 24 घंटे के अंदर डकैतों ने दूसरी बड़ी वारदात का अंजाम दिया है। पहली वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। बुधवार की के बाद गुरुवार रात फिर बदमाशों ने तांडव मचा दिया।
विज्ञापन
यूपीः पहली वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, बदमाशों ने फिर मचाया तांडव
2 of 5
मौके पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सहावर कस्बे में बदमाशों ने बलवंत के घर में डाका डाला। पीट-पीटक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
यूपीः पहली वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, बदमाशों ने फिर मचाया तांडव
3 of 5
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने तीनों शव मेन चौराहे पर रखकर जाम लगाया दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ को आक्रोशित भीड़ ने घेराव किया। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। जिससे भड़की भीड़ ने भी पथराव कर दिया।
यूपीः पहली वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, बदमाशों ने फिर मचाया तांडव
4 of 5
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित भीड़ ने पत्रकारों पर भी हमला कर दिया। वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन छीन लिए गए। उनके मारपीट की गई। बवाल के बाद बाजार बंद हो गए।
यूपीः पहली वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, बदमाशों ने फिर मचाया तांडव
5 of 5
आक्रोशित परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बुधवार रात को इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। कस्बे के मोहल्ला ददवारा में चंद्रपाल सिंह के घर डाका डाला गया। बदमाशों ने गृह स्वामी चंद्रपाल की हत्या कर दी थी। जबकि परिवार के पांच लोग घायल हैं।