फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताकि कोई जिंदा न बचे...माता-पिता,पत्नी और बेटी को दी भयानक मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे रही क्रूरता की गवाही

Wed, 21 Jan 2026 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शहर के शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप लिया कि पूरा परिवार ही खत्म हो गया। बेटी की शादी के लिए पैसों के दबाव और इससे उपजी आपसी कलह के चलते घर के मुखिया कमल सिंह ने पहले पत्नी और इसे बाद बेटी, मां और पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
etah murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के नगला प्रेमी हत्याकांड में मृत हुए चारों लोगों के शव का तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चीख-चीख कर गवाही दे रही है कि किस क्रूरता से इन सबके सिर और चेहरे कुचले गए। इसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं, चेहरे व सिर की कई हड्डियां टूट गईं।

पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई। इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया।





 
विज्ञापन

2 of 7
हत्यारोपी कमल सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव जैन की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों लोगों की मौत का कारण चेहरे व सिर पर भारी चीज से किया गया प्रहार पाया गया। उसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं और चेहरे व गर्दन की कई हड्डियों में फ्रैक्चर हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहाड़ें मारकर रोया कमल
माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह साथ ही घूमता रहा। जब पुलिस ने गहनता के साथ मामले की छानबीन की तो पता चला कि इसने ही सभी लोगों की हत्या की है। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कोतवाली परिसर में वह दहाड़ें मारकर रोता रहा।


 

4 of 7
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन के पास मिले कुछ ऐसे निशान
पुलिस ने सोमवार को ही कमल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा और कुछ भी बताना नहीं चाह रहा था। मगर जब उसके गर्दन के पास और हाथ की हथेलियों में कुछ निशान दिखे तो चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। तब उसने सच बोला कि पत्नी से विवाद के बाद छत से सीमेंटेड ईंट लाकर माता-पिता, पत्नी व बेटी की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतका ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जी कर क्या करेगा?
यह कहकर कोतवाली नगर में थाना प्रभारी कार्यालय में ही दहाड़ें मारकर रोने लगा। पुलिस के मुताबिक अपने कबूलनामे के दौरान उसने यह भी कहा कि परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद मन ग्लानि से भर गया था। सोच रहा था कि अब वह भी जी कर क्या करेगा? इसके चलते खुद भी मरने का विचार आया।

 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिसरा की कराई जाएगी जांच
मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पता किया जाएगा कि कहीं हत्याकांड से पहले कोई नशीला पदार्थ तो मृतकों को नहीं खिलाया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती निजी एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टाइम लाइन- 4 लोगों की हत्या का मामला
दोपहर- 12:40 बजे घर के बाहर बाइक से उतरा और एक पॉलीथिन में कुछ लेकर अंदर गया।

दोपहर- 1:10 बजे के लगभग लक्ष्मी ने ज्योति को कॉल कर पिता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि खाना खाने आए हैं।
दोपहर- 1:55 बजे कमल सिंह घर से बाहर निकला और दुकान की ओर जाता दिखा।

दोपहर- 2:17 बजे देवांश स्कूल से आकर घर के अंदर जाता दिख रहा है।
दोपहर- 2:18 बजे देवांश तेजी से घर के बाहर निकला और गली में खड़ी एक महिला को साथ लेकर फिर से घर में घुसता दिख रहा है।

दोपहर- 2:20 बजे महिला व देवांश घर से बाहर एक साथ आते दिखाई दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें