फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

Tue, 05 Jun 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
fake IAS officer - फोटो : facebook
आगरा में फर्जी आईएएस अफसर बनकर एक युवक ने लायर्स कॉलोनी के रिटायर्ड शिक्षाधिकारी की बेटी से रिश्ता तय कर लिया। जब उसकी पोल खुली तो लोगों के होश उड़ गए। रविवार को पुलिस ने फर्जी आईएएस को उसके परिवार के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

2 of 9
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी डॉ. मंजीत राज नाम पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है। वो मूलरूप से गाजीपुर जिले के गांव नारी पचदेवरा का रहने वाला है। लायर्स कॉलोनी निवासी एक रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने अपनी डॉक्ट्रेट बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। 
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

3 of 9
fake IAS officer
प्रोफाइल को देखकर एक महीने पहले मंजीत राज ने लड़़की के परिवार से संपर्क किया। खुद को 2015 बैच का आईएएस अधिकारी बताया। वर्तमान में अपनी पोस्टिंग पांडिचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी के पद पर बताई। यह भी कहा कि वो दिल्ली में भी फ्लैट लेकर रहता था। पूछताछ में उसने कई आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के नाम बताए।

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

4 of 9
fake IAS officer
लड़की के पिता ने मंजीत राज के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। उसकी फेसबुक और वेबसाइट पर प्रोफाइल चेक की। उसमें कई अधिकारियों, राजनेताओं के साथ फोटो थे। संसद भवन तक के फोटो थे। पांडिचेरी के उप राज्यपाल के साथ भी फोटो था। इससे उन्हें उसके आईएएस होने का विश्वास हो गया। उसके गांव में भी लोग उसे आईएएस के रूप में ही जानते हैं।
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

5 of 9
fake IAS officer
रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने उससे रिश्ते की बात की। 15 दिन पहले मंजीत राज और उसके परिजनों को वाराणसी के एक होटल में बुलाया। 4.5 लाख रुपये देकर रोका कर दिया। इसके बाद तीन जून को आगरा आकर सगाई करना तय हुआ। एक सप्ताह पहले पूर्व अधिकारी की बेटी ने उससे बात की। नौकरी से संबंधित सवाल पूछे। 
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

6 of 9
fake IAS officer
यह सवाल ऐसे थे कि जिसे कोई आईएएस अधिकारी ही बता सकता था। मगर, आरोपी मंजीत राज टालमटोल करने लगा। इस दौरान शादी में चार करोड़ रुपये खर्च करने को कहा। इस पर परिजनों को शक हो गया। चार दिन पहले एएसपी अभिषेक से शिकायत की। उनसे कहा कि वो सिर्फ इसके आईएएस होने के बारे में जांच करके बता दें। पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

7 of 9
fake IAS officer
मंजीत रविवार को परिजनों के साथ आगरा आया। उसके साथ दोस्त भी थे। उसकी इनोवा पर भारत सरकार की नेम प्लेट भी लगी थी। लड़की के परिजन उससे पोस्टिंग और ट्रेनिंग के बारे में पूछताछ करने लगे। इसमें मंजीत फंस गया। पूर्व अधिकारी ने पुलिस का बुला लिया। पुलिस उसे थाने लेकर आई। 
 
फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

8 of 9
fake IAS officer
आरोपी मंजीत काफी देर तक पुलिस को भी गुमराह करता रहा। अपने संबंध अधिकारियों से लेकर नेताओं तक से बताए। पुलिस नेसख्ती दिखाई तो उसने राज खोला। वो बीएससी पास है। 2017 में आईएएस मैन्स की परीक्षा दी थी। इसमें सफल नहीं हो सका था। तब से आईएएस की तरह रहने का सपना पाले हुए था। शादी करके करोड़पति बनना चाहता था। 
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी

9 of 9
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। उसके पास से 2.54 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े, इनोवा क्रिस्टा और पांच मोबाइल बरामद किए। मंजीत के साथ ही उसका पिता शिव गोविंदराम, चाचा रमाशंकर और चालक धर्मेंद्र उर्फ राहुल निवासी हरीनगर, नई दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें