फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कालू, गोरी और परी से क्या है नाता, मोहर सिंह कर रहे ये दावा

Sun, 04 Nov 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोड़ों के साथ तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का क्रिकेट प्रेम अक्सर दिखाई पड़ जाता है। लेकिन उनके शौक में एक शुमार का नाम और जुड़ रहा है। वह घुड़सवारी है। उनको घोड़ों से प्रेम है। बटेश्वर मेले से ये बात सामने आ रही है। मेले में आस्ट्रेलियन घोड़ा-घोड़ी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ये घोड़ा-घोड़ी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हैं, ऐसा दावा घोड़ों की देखभाल करने वाले का है।
विज्ञापन

2 of 7
बटेश्वर मेले में घोड़े। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह में बटेश्वर मेला शुरू हो चुका है। कई तरह के घोड़े आ गए हैं। इस बार मेले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आस्ट्रेलियन घोड़ा-घोड़ी शामिल होने की भी चर्चा है। यह दावे के साथ कहा जा रहा है कि घोड़े उन्हीं के हैं। इससे मेले की रौनक और बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 7
घोड़ों के केयर टेकर मोहर सिंह गूर्जर। - फोटो : अमर उजाला
मेले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऑस्ट्रेलियन नस्ल के घोड़ा-घोड़ी आए हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के कैंप में इन घोड़ों की देखभाल कर रहे दौसा, राजस्थान के मोहर सिंह गूर्जर ने यह दावा किया है। 

4 of 7
मुख्यमंत्री आवास से जारी हुआ पास। - फोटो : अमर उजाला
दावे की पुष्टि में लखनऊ सीएम आवास में दिसम्बर 2016 से फरवरी 2017 तक के लिए जारी पास दिखाया।
विज्ञापन

5 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोड़ों के साथ तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इतना ही उनके पास घोड़ों के साथ अखिलेश यादव, राजेन्द्र चौधरी, बाबा रामदेव, अखिलेश यादव के बेटा-बेटी अर्जुन, टीना की तस्वीर भी उनके पास है। मोहर सिंह गूर्जर ने बताया कि अर्जुन-टीना घोड़ों के साथ खूब खेलते हैं। घोड़ा कालू, लालू की कीमत करीब 15-15 लाख तथा घोड़ी गोरी, परी की कीमत 10-12 लाख रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
घोड़ी गोरी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि लखनऊ में सीएम आवास खाली कराए जाने के बाद से घोड़ा-घोड़ी आगरा में हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव पशु प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्हें लाए हैं। उनका कहना है कि कालू, परी, गोरी, लालू जैसे सुंदर घोड़ा-घोड़ी कोई और दिखा दे तो 5 लाख 11 हजार रुपये का इनाम देंगे। इसकी घोषणा का अपने कैम्प पर बोर्ड लगा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घोड़ा कालू और घोड़ी परी। - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव के घोड़ा-घोड़ी होने के सवाल पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने बताया कि यह फिलहाल मेरे पास हैं। अखिलेश यादव का होने की बात पर वह इशारे में जवाब दे गए। बटेश्वर मेले में घोड़ा-घोड़ी को लोहे के जालीनुमा सुरक्षा घेरे में रखा गया है। इन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें