ताजनगरी की महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर प्रोफेशनल मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच रैंप पर चलने का तरीका देखने लायक था। कोठी मीना बाजार में ‘आगरा महोत्सव’ में शुक्रवार को ‘मिसेज आगरा फैशन शो’ का आयोजन हुआ। शो का उद्घाटन मृदुला कठेरिया और प्रीती उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
'मिसेज आगरा फैशन शो' में रैंप पर श्रीमतियों ने बिखेरा जलवा, देखिए तस्वीरें
संगीत की धुनों के बीच जैसे ही कोई नई मॉडल कैटवॉक करते हुए रैंप पर अपने कदम बढ़ाती, तो पंडाल में मौजूद लोग जोरदार तालियों के साथ हौसला बढ़ाते। आईआईएफटी के निदेशक विनीत बवानिया के निर्देशन में आयोजित हुए फैशन शो में ‘ब्राइडल राउंड’, ‘ईवनिंग गाउन राउंड’ और ‘कॉकटेल साड़ी राउंड’ आयोजित किए गए।
विज्ञापन
'मिसेज आगरा फैशन शो' में रैंप पर श्रीमतियों ने बिखेरा जलवा, देखिए तस्वीरें
‘ब्राइडल राउंड’ में दुल्हनों के परिधानों में सजी महिलाओं के कैटवॉक ने लोगों का दिल जीत लिया। इस राउंड में राजस्थानी, गुजराती, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि विभिन्न राज्यों के परिधानों की झलक देखने को मिली।
'मिसेज आगरा फैशन शो' में रैंप पर श्रीमतियों ने बिखेरा जलवा, देखिए तस्वीरें
‘ईवनिंग गाउन राउंड’ फैशन शो का खास रहा। इसमें मॉडल्स ने देश-विदेश में गाउन के लगातार बदल रहे ट्रेंड को दिखाया। इस राउंड को कई फैशन डिजायनर्स ने सराहा। ‘कॉकटेल साड़ी राउंड’ महिलाओं को सबसे अधिक पसंद आया।
विज्ञापन
'मिसेज आगरा फैशन शो' में रैंप पर श्रीमतियों ने बिखेरा जलवा, देखिए तस्वीरें
रंग-बिरंगी साड़ियों में रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल्स के साड़ी पहनने के कई तरीके महिलाओं को काफी पसंद आए। इस राउंड का दौर अन्य राउंड की तुलना में अधिक चला। महिलाओं ने वन्स मोर कहकर मॉडल्स को एक बार फिर रैंप में कैटवॉक करने की मांग की। इस दौर में कई महिलाओं ने मॉडल्स के साथ सेल्फी भी ली।
आगरा महोत्सव में आयोजित हुए ‘मिसेज आगरा फैशन शो’ में आकांक्षा पोरवाल, अंजना तोमर, हर्षा भतीजा, गुंजन यादव, सोनिया अग्रवाल, अनुष्का गोचानी, निधि जैसवाल, दीप्ती शर्मा, दिलकश जैसवानी और राजेश्वरी बघेल ने प्रतिभाग किया।