फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार की हत्या: रात भर रहा बेचैन, नहीं आई नींद...जेल में गुमसुम है 'कातिल' कमल, नहीं कर रहा किसी से बात

Thu, 22 Jan 2026 04:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोपी को जेल में विशेष निगरानी में रखा गया है। आरोपी की चिकित्सक काउंसलिंग कर रहे हैं। आरोपी जेल में गुमसुम है। किसी से बात नहीं कर रहा।
विज्ञापन
1 of 9
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एटा में नगला प्रेमी में घर के ही चार लोगों की हत्या का आरोपी कमल सिंह जेल में गुमसुम है। चिकित्सक लगातार उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। बैरक में वह किसी से बात नहीं कर रहा। कारागार पुलिस उस पर विशेष नजर रख रही है।

जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे कमल सिंह को जिला कारागार में लाया गया। उसे विशेष बैरक में रखा गया है। कारागार में आने के कुछ समय बाद उसे खाना खिलाया गया। इसके बाद चिकित्सक लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
घटना के बाद घर में भावुक हालत में मृत गंगा सिंह के दामाद बालिस्टर सिंह (बीच में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह जब से आया है गुमसुम है और किसी से बात नहीं कर रहा। उसकी हर हरकत पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कारागार के पुलिसकर्मियों को आसपास रखा गया है ताकि किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि होने पर सूचना दी जा सके और कमल सिंह को समझाया जा सके।
 
विज्ञापन

3 of 9
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात भर रहा बेचैन, नहीं आई नींद
जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि कमल सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लगता है कि इसी वजह से वह रात भर सोया नहीं है। मानसिक स्थिति का आकलन करते हुए काउंसलिंग कराई जा रही है।

4 of 9
घटना के बाद घर पहुंची तो हालात देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी लक्ष्मी को चुप कराती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फूफा के घर पहुंचे देवांश और लक्ष्मी, प्रशासन देगा मदद
दादा-दादी, मां और बहन के शव मुखाग्नि देने के बाद 12 वर्षीय देवांश व उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी को पुलिस प्रशासन ने गांव लोहाखार पहुंचा दिया था। वहां से बुधवार को दोनों अपने फूफा बालिस्टर सिंह के अलीगंज रोड स्थित घर आ गए और खुद को सुरक्षित बताते हुए यहीं रहने की बात कही।उधर, देवांश और लक्ष्मी के पुनर्वास को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
घर के बाहर बदहवाश हालत में बैठा देवांश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह बुधवार को टीम के साथ गांव नगला प्रेमी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लक्ष्मी व उसके फूफा से मुलाकात कर हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि नगला प्रेमी स्थित घटना स्थल पर पहुंचे तो मकान में ताला लगा हुआ था। यह देखकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। 
 
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच सूचना मिलने पर मृतक गंगा सिंह की पौत्री लक्ष्मी अपने फूफा बालिस्टर सिंह के साथ मौके पर आ गई। बालिस्टर सिंह ने बताया कि आरोपी का 12 वर्षीय पुत्र देवांश फिलहाल उनके घर सुरक्षित है। लक्ष्मी ने भी बुआ-फूफा के साथ रहने की इच्छा जताई।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए देवांश को बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर उसकी शिक्षा व भरण-पोषण की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

7 of 9
मृतका ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने कहा कि जो भी आवश्यक दस्तावेज हैं, उनको तैयार कराने में हम पूर्ण सहयोग करेंगे। बताया कि पीड़ित बच्चों की सुरक्षा, मानसिक संबल और आर्थिक पुनर्वास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष आनंद पांडे, सुपरवाइजर नमन कुमार, केस वर्कर सूर्यप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

8 of 9
कहां गए नाना - नानी : घर के बाहर रोती मृतक गंगा सिंह की धेवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कई लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पहले एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर भूतल पर गंगा सिंह शाक्य (70) जबकि पहली मंजिल पर उनकी पुत्रवधू रत्ना देवी (40), पौत्री ज्योति (23) के शव पड़े हुए थे। 

 
विज्ञापन

9 of 9
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (65) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी आलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें