फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा मुठभेड़: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा एनएच-2, तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम

Tue, 17 Mar 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
मथुरा में नेशनल हाईवे-2 रविवार की रात पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोतस्कर बोलेरो में सवार थे तो पुलिसकर्मी जीप और पेड़ों की आड़ लिए हुए थे। क्रीमबेल फैक्टरी के सामने मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर दोनों ओर से आ रहे वाहन भी जहां के तहां खड़े हो गए। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक तस्कर को मार गिराया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
हाईवे पर रविवार की रात केडी पुलिस चौकी के निकट पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी दौरान मथुरा की ओर से आए बोलेरो सवार गोतस्कर बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान वायरलेस से छाता कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी गई। बोलेरो गाड़ी जब क्रीमबेल फैक्टरी के सामने पहुंची तो पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
पुलिस से घिरता देख गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाईवे पर करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। इससे तस्कर बोलेरो छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान तीन तस्करों को पुलिस की गोली लग गई। मारे गए तस्कर अफसर के दो गोली जांघों के ऊपर के हिस्से में लगी हैं। 

4 of 6
तस्करों की गाड़ी और पुलिस गाड़ी पर गोली के निशान - फोटो : अमर उजाला
तस्कर बिल्लू के दोनों पैरों में और यूनुस के दाएं पैर और बाएं हाथ में गोली लगी है। तस्करों की गोली से घायल सिपाही महेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है और सिपाही राहुल के दाएं हाथ में गोली लगी है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जानकारी मिली है कि मारे गए तस्कर अफसर के खिलाफ मेवात में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मथुरा के थानों से भी जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
छाता थाना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गोतस्करों से एक मैक्स बोलेरो पिकअप नंबर आरजे-32जीबी4211, चार तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस, सात कारतूस खोखा और एक तलवार बरामद की है। बोलेरो से छह गोवंशीय पशु मिले, जिनमें एक मरी गाय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
मेवात के बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती देते रहे हैं। पूर्व में ग्राम अकबरपुर पर भी पुलिस पर गोतस्करों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया था।  सी हाईवे पर बदमाश एक एटीएम को उखाड़ ले गए थे, जिसमें करीब आठ लाख की नकदी थी। इस घटना के बाद मेवात के बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। हाईवे पर ही बेकमेट फैक्टरी के समीप एक एटीएम को उखाड़ कर 32 लाख की नकदी ले उड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें