फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से आवारा जानवर भगाने गई थी मां, खेलते हुए बाल्टी में गिर खत्म हो गया मासूम

Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम थाना जसराना के सनेहीनगर निवासी प्रेमनारायण की पत्नी पिंकी घर में कार्य कर रही थी। उसके पास आठ माह का बालक शौर्य घर पर खेल रहा था। खेतों में आवारा जानवर आने से पिंकी उन्हें भगाने के लिए खेतों की तरफ चली गई। शौर्य खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 5
बाल्टी जिसमें गिरकर मासूम की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
लौटकर आई मां ने पानी में पडे़ शौर्य को देखा तो चीख निकल गई। आनन-फानन में लोग उसे डाक्टरों के पास लेकर गए जहां मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शौर्य प्रेमनरायण का इकलौता पुत्र था।  
 
विज्ञापन

3 of 5
मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सनेहीनगर निवासी प्रेमनरायण की शादी नौ वर्ष पूर्व रिंकी के साथ हुई थी। चार वर्ष तक कोई बच्चा न होने पर रिंकी की बहन पिंकी से दूसरी शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बालक की मौत, जानिए आखिर कैसे हुआ ये

4 of 5
मासूम की मौत की खबर के बाद घर पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनारायण को पिंकी से एक बेटी पलक (4 ) एवं बेटा शौर्य (8) हुए। सोमवार की शाम पिंकी कार्य निपटा रही थी पास में ही शौर्य खेल रहा था। तभी पास में मौजूद खेतों में आवारा जानवरों के घुसने पर पिंकी शौर्य को छोडक़र खेतों की तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी बाल्टी में डूबकर हुई बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि बाथरूम की देहरी ऊंची थी और पानी से भरी बाल्टी देहरी से नीचे रखी थी। बच्चे ने बाल्टी को ऊपर से पकड़ा तभी हाथ फिसल जाने से वह पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया था। मां बालक की याद में बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें