फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद मुबारक: खुदा की बंदगी में झुके हजारों सिर, मांगी खुशहाली और अमन की दुआ

Mon, 12 Aug 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शाही मस्जिद में नमाज करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी समेत पूरे आगरा मंडल में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की धूम है। बकरीद पर सोमवार की सुबह ईदगाह, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत आगरा की प्रमुख मस्जिदों में लाखों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा कर देश में खुशहाली और अमन की दुआ की। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे निशुल्क प्रवेश रहा, जिसका नमाजियों के साथ सभी देशी-विदेशी पर्यटकों को भी लाभ मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
शाही मस्जिद में नमाज करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईदगाह पर शहर मुफ्ती खूबैब रूमी ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर मुफ्ती ने अपनी तकरीर में मुस्लिमों से पाक कुरान के कायदों पर सख्ती से अमल करने की बात कही। तीन तलाक बिल पर खूबैब रूमी ने कहा कि मुसलमान केवल शरियत के कानून पर अमल करेगा। तीन तलाक का बिल शरियत के मुताबिक नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फतेहपुर सीकरी की मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद मुबारकबाद और कुरबानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के आसपास खानपान के साथ खिलौनों की कई दुकानें सजी हुई हैं। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में मेले सजे हैं। वहीं ईदगाह में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सिविल डिफेंस के लोग तैनात रहे। 

4 of 5
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बकरीद की नमाज के दौरान ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा, जिसका फायदा स्थानीय लोगों के साथ सभी पर्यकों को भी मिला। निशुल्क प्रवेश के कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था। परिवार के साथ पहुंचे कई नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर मस्जिद में नमाज अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में ईद-उल-जुहा का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। तय वक्त पर ईदगाह समेत शहरभर की मस्जिदों में मुस्लिमों ने नमाज अदी की। इसके बाद सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद के चलते शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें