फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, डिजाइनर टोपी और कुर्ता की खासी डिमांड

Wed, 29 May 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ग्राहक को डिजाइनर टोपियां दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
ईद के त्योहार में अब चंद दिन हैं। बाजारों में ईद की खरीदारी शुरू हो गई है। आगरा के फड़ बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ रही है, वहीं साप्ताहिक बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ईद के लिए खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फड़ बाजारों में खासी रौनक रही। शहर के किनारी बाजार, फुव्वारा, बिजलीघर, राजा मंडी, लोहामंडी के बाजारों में कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीदने को सुबह से शाम तक महिलाओं और युवतियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

3 of 5
दुकान पर कुर्ते देखता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
बाजार में रेडीमेड कुर्ता, पायजामा की डिमांड सबसे ज्यादा है। अभी तक मोदी कट कुर्ता, कॉलर वाला कुर्ता, चिकन का कुर्ता और शार्ट कुर्ते के साथ पैंट का चलन बढ़ गया है। युवतियां और लड़कियां गोटे वाला शरारा, हल्के फुल्के जरी के काम वाला लहंगा, प्लाजो पसंद कर रही हैं। 

4 of 5
दुकान के काउंटर पर रखीं डिजाइनर टोपियां - फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज अदा करने के लिए बाजार में डिजाइनर टोपियां मौजूद हैं। कढ़ाई वाली टोपी और कश्मीरी टोपी की खासी डिमांड है। कश्मीरी बाजार, हॉस्पिटल रोड, फु्व्वारा, बिजलीघर पर रमजान में टोपियों की खूब खरीद हो रही है। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के समी आगाई बताते हैं कि रमजान में यूं तो रोजेदार टोपी पहनते हैं, लेकिन ईद की नमाज के लिए खासतौर से टोपी खरीदी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैनी खरीदी महिला - फोटो : अमर उजाला
ईद के मौके पर बाजार में सेवई, फैनी ड्राई-फू्रट्स की जमकर बिक्री हो रही है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें