फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद 2021: कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल सूना रहा ताजमहल का आंगन, नहीं हुई नमाज

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताज टेनरी पर नमाज अता करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल में लगातार दूसरे साल भी ईद पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल के दरवाजे 16 अप्रैल से बंद हैं। इसके कारण शुक्रवार को ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हो सकी। बता दें कि 2020 से पहले हर बार ईद पर 20 से 25 हजार लोग ताजमहल में नमाज अदा करते थे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सुबह 7 से 10 बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा देता था। इस बार शुक्रवार को ईद की नमाज के लिए ताजमहल नहीं खुला। ईदगाह और शाही जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में चुनिंदा लोगों ने नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर इबादत कर कोरोना के खात्मे की दुआ की। उधर, मथुरा जिले में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमा अदा की। मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। सिर्फ चंद लोगों को ही मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के तामीर होने के बाद 373 साल में यह दूसरा मौका है, जब ईद पर ताजमहल का आंगन सूना रहा। ईद पर ताजमहल में सबसे ज्यादा रौनक होती थी। सिर्फ नमाज पढ़ने के लिए ही नहीं, ताज के दीदार के लिए भी बड़ी संख्या में लोग आते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ताज टेनरी पर नमाज अता करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल ईद पर ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद है। इसके कारण स्मारक के अंदर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हुई। लोगों ने घरों में नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ मांगी। 

4 of 5
ईदगाह के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात रही। मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों को अनुमति दी गई। शहर मुफ्ती मजदुल खूबैब रूमी ने ईदगाह और शाही जामा मस्जिद में इरफान उल्ला खान निजामी ने नमाज अदा करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा के एक मकान में नमाज अदा करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन की मस्जिदों के बाहर भी पुलिस का पहरा रहा। शाही ईदगाह मस्जिद में सिर्फ चंद लोगों ने नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने बच्चों के साथ घरों में इबादत की। इसके बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें