फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार को भी भक्तों को दर्शन देंगे द्वारिकाधीश, मंदिर खुलने की व्यवस्था में परिवर्तन

Fri, 04 Sep 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अब राजाधिराज द्वारिकाधीश के दर्शन शनिवार को भी भक्तों के लिए सुलभ होंगे। प्रदेश सरकार के अनलॉक के नियमों में किए गए बदलाव के बाद द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ने भी दर्शन के समय में परिर्वन किया है। अब हर शनिवार को भी मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा। उधर, गोवर्धन के प्रमुख दो मंदिरों को भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार के लॉकडाउन को समाप्त किया गया है। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश के दर्शन शनिवार को भी प्रात: 10 से 11  बजे और शाम को 6 से 7 बजे तक नियमित रूप से खुलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के खुलने से बाहरी भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन हो सकेंगे। उन्होंने भक्तों से अनुरोध है कि वो मास्क लगाकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने बताया कि भक्तजन मंदिर में हो रही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग कर अपने आराध्य के दर्शन करें।
 

4 of 5
जतीपुरा मुखारविंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के गिरिराज तलहटी के प्रमुख तीन मंदिरों में से दो मंदिरों के पट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना वायरस के कारण मथुरा के सभी मंदिरों के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। जतीपुरा मुखारविंद मंदिर के मुनीम महेश चंद ने बताया कि भक्तों की आस्था को देखते हुए प्रशासनिक अनुमति की बाद ही मंदिर के पट खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा दसविसा के प्रबंधक मनुऋषि शर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे से शाम नौ बजे मंदिर खोलने के निर्देश दिए हैं। भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर खोले गए हैं। अभी भक्तों का आवागमन कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें