फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: ब्रज के मंदिरों में बढ़ा भगवान के दर्शन का इंतजार, द्वारिकाधीश मंदिर 25 मई तक बंद

Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर अब 25 मई तक के लिए बंद होने के कारण भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज काकरोली नरेश तृतीय पीठाधीश्वर व मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज काकरोली युवराज के निर्देशानुसार सभी परिस्थितियों पर विचार करते हुए 25 मई तक भक्तों के लिए मंदिर न खोलने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, मंदिर में सेवा अंदर ही अंदर चालू रहेगी। इससे पहले द्वारिकाधीश मंदिर के पट 20 मई तक बंद रखने का निर्णय हुआ था। विगत वर्ष 2020 में भी मथुरा के मंदिरों के पट करीब छह महीने तक बंद रहे थे। कोरोना संक्रमण के बाद मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत दर्शन की व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप व राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही गंभीरता के दृष्टिगत श्रीकृष्ण-जन्मस्थान के दर्शन आम भक्तों के 24 मई तक के लिए बंद हैं। श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा बताया कि भक्तों से व्यापक जनहित में लॉकडाउन सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन करने व कोरोना का टीका लगवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

3 of 5
केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर भी बंद 
प्राचीन केशवदेव मंदिर भी बंद है। मंदिर को फिलहाल 21 मई तक बंद रखा जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा है तो मंदिर के पट भी लॉकडाउन में बंद रहेंगे। हालांकि अंदर ही ठाकुरजी की सेवा चलेगी। 

4 of 5
गोवर्धन दानघाटी गिरिराज जी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज परिक्रमा बंद 
सप्तकोसीय गिरिराज परिक्रमा लॉकडाउन के चलते बंद है। रोजाना परिक्रमा करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के कदम थम गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर भी बंद
वृंदावन का श्रीबांकेबिहारी मंदिर भी बंद है। इस बार अक्षय तृतीय पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आम भक्त चरण दर्शन के लिए मायूस रहे। कुछ भक्तों ने मंदिर के बाहर की पूजा-अर्चना की। मंदिर के अंदर सेवा निरंतर चालू है।

कोरोना कर्फ्यू में सुधरी ताजनगरी की आबोहवा: सांस लेने लायक रही हवा, मई के पहले पखवाड़े में आई गुणवत्ता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें