फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity: बकाएदारों के घर पहुंचे DVVNL के प्रबंध निदेशक, बोले-मैं अमित किशोर हूं, कृपया अपना बिल जमा करें..

Fri, 23 Sep 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 6
DVVNL के प्रबंध निदेशक उपभोक्ता से बिल जमा करने की अपील करते हुए - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर शुक्रवार को मैनपुरी में थे। उन्होंने बिजली बिल जमा न करने वालों के लिए ऐसा तरीका आजमाया, कि लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने घर-घर जाकर बकाएदारों से बिल जमा कराने की अपील की।  प्रबंध निदेशक को इस तरह दरवाजे पर देखकर लोग हैरान थे। 

मैनपुरी में शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे के करीब एक मोहल्ला हिंदपुरम में एक दरवाजे पर दस्तक होती है। मकान मालिक दरवाजा खोलता है तो बाहर अधिकारियों का अमला नजर आता है। इन्हीं में से एक अधिकारी आगे बढ़कर मकान मालिक को अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं डीवीवीएनल का एमडी अमित किशोर हूं, कृपया अपना बकाया बिजली बिल जमा करें। आपको बेहतर आपूर्ति देने का हम प्रयास करेंगे। एमडी के विनम्र अनुरोध पर मकान मालिक ने भी जल्द ही बिल जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अमला आगे बढ़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बकायेदारों के घर पहुंची डीवीवीएनएल के एमडी - फोटो : अमर उजाला
ये नजारा शुक्रवार को शहर के हिंदपुरम कॉलोनी में नजर आया। दरअसल डीवीवीएनल के एमडी अमित किशोर खुद बकाएदारों से बिल जमा करने की अपील करने पहुंचे थे। हिंदपुरम के साथ-साथ उन्होंने आश्रम रोड पर भी लोगों से बिल जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 6
डीवीवीएनएल एमडी अमित किशोर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बिजली का बिल बकाया होने पर काटे गए कनेक्शन भी चेक किए। उन्होंने कहा कि बकाए पर काटे गए कनेक्शन की अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी खुद जांच करें। अगर कहीं कटा हुआ कनेक्शन चलता पाया जाता है तो अवर अभियंता की जवाबदेही तय करते हुए संबंधित लाइनमैन की सेवाएं समाप्त की जाएं। 

4 of 6
एमडी अमित किशोर बकायदरों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एमडी अमित किशोर ने उप खंड अधिकारी कार्यालय भोगांव पर अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति, बकाया आदि की समीक्षा की। एमडी ने निर्देश दिये कि उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराया जाए। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन

5 of 6
बिजली विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
 उन्होंने कहा कि अगर बकाया वसूली का लक्ष्य पूर्ण न हुआ तो अधीक्षण अभियंता से अवर अभियंता तक सभी पर .कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांव में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने करहल में भी बिजली कनेक्शन चेक किए। इसके बाद वे आगरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, आशीष गुप्ता, दीपक मिश्रा, एसडीएम पदम गर्ग, नरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें