फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म पर धर्म की जीत, आतिशबाजी के साथ हुआ 110 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन

Wed, 09 Oct 2019 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
रामलीला मैदान में जलता हुआ रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में मंगलवार को रावण की लीला, मैदानी युद्ध और आतिशबाजी मुकाबला और विशालकाय 110 फुट के रावण का पुतला दहन देखने के लिए हजारों की तादात में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
रामलीला मैदान में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंचन की शुरुआत अहिरावण द्वारा राम-लक्ष्मण के हरण के साथ हुई। वानर दल को जब उनके हरण की सूचना मिलने पर हनुमान को खोज के लिए लगाया जाता है। हनुमान पाताल लोक जाते हैं जहां उनका सामना अपने ही पुत्र मकरध्वज से होता है। मकरध्वज को बंदी बना और अहिरावण का वध कर हनुमान रावण को वापस लाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जलता हुआ रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राम रावण का युद्ध होता है। अंत में विभीषण के बताए जाने पर रामचंद्र जी रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध करते हैं। देवी-देवता हर्षित हो पुष्प वर्षा करने लगते हैं। युद्ध की लीला मैदान में हुई। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम और रावण के स्वरूप व योद्धा चारों ओर बाणों की वर्षा कर रहे थे। स्वरूपों की एक झलक पाने और बाणों को पाने के लिए भीड़ लालायित दिख रही थी। 

4 of 6
रामलीला मैदान में जलता हुआ रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
मैदानी युद्ध में रावण के मारे जाने पर रावण का विशालकाय पुतला दहन किया गया। रावण के सिर की छतरी घूमने लगी। तलवार चमकी और नाभि से अमृत की वर्षा होने लगी। हाथ की ढाल घूमने लगी। पुतले से अट्टास व चीख की आवाज भी आ रही थी। देखते ही देखते धमाकों के साथ रावण का पुतला धू-धूंकर जल उठा।
विज्ञापन

5 of 6
रोशनी से जगमग रामलीला मैदान - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी के दौरान में दर्शकों को एक बाद एक आकर्षक झांकियां देखने को मिली। आतिशबाजी में आगरा के मुगल फायर वर्क्स के चमन मंसूरी की ओर से रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई। एकता का प्रतीक, जल का संचय, शिव पार्वती पूजन की प्रस्तुति दी गई। वहीं धौलपुर के पप्पू फायर वर्क्स के असलम की ओर से अनुच्छेद 370, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देते हुए आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामलीला मैदान में मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि बुधवार यानि नौ अक्तूबर को रामलीला मैदान पर शाम पांच बजे लक्ष्मणजी द्वारा विभीषण का राज्याभिषेक किया जाएगा। सीता को सादर वापस लाने की लीला होगी। प्रभू श्रीराम अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। भरत मिलाप की सवारी रामलीला मैदान से जमुना किनारा, दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार होते हुए रावतपाड़े पर समाप्त होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें