आगरा के थाना अछनेरा के गांव नया बांस में पति ने बेरहमी से पत्नी का कत्ल कर दिया। पहले पंपसेट के हैंडल से सिर पर वार किए, फिर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी।
आगरा के थाना अछनेरा के गांव नया बांस में सोमवार रात खमान सिंह ने सिर में गोली मारकर पत्नी संजू देवी (42) की हत्या कर दी। आरोप है कि वह शराब पीकर आया था। पत्नी ने विरोध किया तो सिर पर पंपसेट के लोहे के हैंडल से तबाड़तोड़ कई प्रहार किए। इसके बाद लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बेटे को फोन कर कहा कि तेरी मां का किस्सा खत्म कर दिया है। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों के आने की झूठी कहानी बनाई मगर पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है।
थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव नया बांस निवासी खमान सिंह की गांव में ही टेंट की दुकान है। इसके अलावा वो खेतीबाड़ी भी करता है। उसकी शादी 22 साल पहले मध्य प्रदेश की रहने वाली संजू देवी से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा 20 वर्षीय रितिक जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वहीं 17 साल की बेटी दृष्टि, 15 साल का शिवा और 12 साल का कान्हा गांव में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
घर में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि खमान सिंह के दो मकान बने हैं। एक मकान गांव में है, जबकि दूसरा खेत पर है। सोमवार रात को खेत वाले मकान पर छोटे बेटों के साथ खमान सिंह और संजू देवी माैजूद थे। बेटी ताऊ के घर में थी। मंगलवार तड़के पांच बजे खमान सिंह ने बेटे रितिक को फोन किया। कहा कि संजू से झगड़ा हो गया था। उसने मुझे मारा तो मैंने रोज-रोज का किस्सा खत्म कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की बात सुनकर बेटा घबरा गया। उसने तुरंत अपने चचेरे भाई को फोन किया। चचेरा भाई घर पहुंचा मगर दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो तख्त पर संजू देवी पड़ी थीं और सिर से खून निकल रहा था। चचेरे भाई ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद गांव के चाैकीदार को बुलाया। सुबह करीब साढ़े सात बजे चाैकीदार ने पुलिस को जानकारी दी।
4 of 7
घर में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। खमान सिंह भी घायल हालत में मिला। घर के अंदर संजू देवी का शव पड़ा था। चादर खून से सनी हुई थी। गोली का भी निशान था। पास ही पंपसेट का हैंडल भी पड़ा हुआ था। वहीं खमान सिंह के भी माथे पर हल्की चोट का निशान था।
विज्ञापन
5 of 7
घर में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घर में बदमाश घुस आए थे। वह लूटपाट करने लगे। पत्नी ने विरोध किया। इस पर उसकी हत्या कर दी। लूटपाट करके फरार हो गए हैं। उसकी बातों शक हो गया। इस पर अन्य परिजन से बात की। बाद में बेटा रितिक भी पहुंच गया। उसने पिता द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने खमान सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
6 of 7
घर में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेच दी थी गांव की जमीन
डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि संजू देवी और खमान सिंह के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। खमान सिंह रोजाना शराब पीकर आता था। इस बात का पत्नी विरोध करती थी। बच्चों को भी पिता और मां के झगड़े के बारे में जानकारी थी। पूर्व में खमान सिंह अपनी जमीन भी बेच चुका था। पत्नी ने उसे मना किया था मगर वो माना नहीं। सोमवार रात को खमान सिंह शराब पीकर आया था। इस बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। दोनों बेटे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। संजू देवी के सिर पर पहले लोहे का हैंडिल मारा गया। इसके बाद लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली भी मार दी गई। पुलिस ने खून से सना हैंडल और राइफल बरामद की है।
खुशहाल परिवार में नशे ने लगा दी आग
ग्रामीणों ने बताया कि खमान सिंह और संजू देवी का परिवार खुशहाल था। संजू देवी ने बड़े बेटे को जयपुर भेज दिया था, जिससे उसकी नाैकरी लग जाए। छोटे बच्चों को भी पढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थीं मगर खमान सिंह की नशे की आदत से परिवार बर्बाद हो गया। रोजाना शराब पीकर आता था। इससे पत्नी संजू देवी परेशान थीं। वह पुश्तैनी जमीन को भी बेचने लगा था।