आगरा का नाम पहले अग्रवन होने या न होने पर चल रही बहस के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आगरा कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी के बाहर ब्रज प्रांत के जो जिले दिखाए हैं, उनमें अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और फिरोजाबाद को चंदनगर लिखा है।
विज्ञापन
2 of 7
अलीगढ़ का प्रतीक ताला, फिरोजाबाद की प्रतीक चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
चित्र में जिलों को पेड़ की टहनियों के जरिये प्रदर्शित किया है। जिलों के नाम के साथ उनकी प्रमुख पहचान का चित्र लगाया है। ताजमहल के आगे आगरा नाम है। अन्य जिलों के नाम बदले हुए नहीं है। इनमें मथुरा, मैनपुरी, बरेली, हाथरस, बदायूं और पीलीभीत के भी नाम हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते महापौर नवीन जैन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से शुरू हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल (आगरा कॉलेज मैदान) में आगरा के शहीद कौशल रावत के नाम पर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर नवीन जैन, तपन ग्रुप के सुरेश चंद्र गर्ग, एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन त्रिवेदी ने किया।
4 of 7
प्रदर्शनी में बांकेबिहारी का दरबार
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में ब्रज की छटा बिखरी है। प्रवेश करते ही बांके बिहारी का दरबार सजा हुआ है। फूलों की रंगोली बनाई गई है। मटकी, मोरपंख, बांसुरी, माखन प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
महापुरुषों की तस्वीरें देखतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जन्म जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर उनसे जुड़ी जानकारियों और चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के साथ विंग कमांडर अभिनंदन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
प्रदर्शनी में तस्वीरें देखतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी को देखने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। जीआईसी, जीजीआईसी, शाहगंज, एमडी जैन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, डीबीएसएस खालसा इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी पहुंचे।