मथुरा के छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में सोमवार की सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया। मोहल्ले के लोग गली के चबूतरे पर बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी अचानक आए हमलावरों ने मंजर बदल दिया। तड़ातड़ चलीं गोलियों से हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भाग गए, कुछ घरों में छिप गए। कुछ ही देर बाद चौतरफा गली में सन्नाटा पसर गया। हमलावरों ने पलभर में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
तुलसी चबूतरा निवासी पुरोहित सुंदर चतुर्वेदी (25) पुत्र शिवराम गली में चबूतरे पर बैठा था। उसके साथ साउंड सर्विस का काम करने वाले गली भीकचंद निवासी बसंत चतुर्वेदी (50) तथा केदारनाथ चतुर्वेदी, दयानंद चतुर्वेदी तथा अंकुर आदि मौजूद थे। इसी दौरान असलहा लिए तीन युवक गली में घुसे और सुंदर पर हमला बोल दिया। उस पर गोलियां चलाईं। सुंदर को बचाने आए बसंत, दयानंद, केदार, अंकुर पर भी गोलियां चलाईं गई। गोली लगने से सुंदर और बसंत चतुर्वेदी की मौत हो गई। तीन घायल हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर पहुंचे एसएसपी जानकारी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की वजह एक दिन पहले सब्जी विक्रेता से रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद बताया गया। सीओ सिटी के अनुसार गली भीकचंद निवासी मुल्का-बंटी तथा सुंदर वहां रविवार को सब्जी खरीदने गए। इस दौरान सब्जी विक्रेता संजय चौरसिया से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद से संजय तथा उसके बेटे आयुष तथा बिट्टू कुपित हो गए और उन्होंने सोमवार सुबह वारदात को अंजाम दे डाला।
4 of 7
अस्पताल से पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय वारदात में घायलों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। तभी हमलावरों में से आयुष अपनी मां के साथ चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंच गया। लोगों ने उसे पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। बंगाली घाट चौकी इंचार्ज निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी आरोपी को कोतवाली ले गए। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि एक हमलावर आयुष निवासी महोली की पौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतक बसंत लाल चतुर्वेदी के भतीजे गोपाल चतुर्वेदी ने शहर कोतवाली में संजय चौरसिया, गिरफ्तार हुए अभियुक्त आयुष तथा उसके भाई और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, घायलों से मिलने के लिए आईजी ए. सतीश गणेश तथा एसएसपी गौरव ग्रोवर जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। आईजी ने कहा कि जिस प्रकार से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है उसे देखते हुए हमलावरों पर एनएसए लगाया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी विक्रेता को दुस्साहसिक वारदात करने के लिए किसने उकसाया, वारदात का पूरा प्लान किसने तैयार किया। पुलिस इन सब प्रश्नों के जवाब ढूंढने में जुट गई है। माना जा रहा है कि पूरी वारदात का प्लान किसी आदतन अपराधी ने तैयार किया है। वारदात में इस्तेमाल की देशी पिस्टल पुलिस ने बरामद की है। माना जा रहा है कि यह पिस्टल वारदात के समय लोगों द्वारा की गई छीनाझपटी में गिर गई।
इस वारदात के बाद छत्ता बाजार के दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे। अधिकतर सराफा व्यवसायियों के प्रमुख प्रतिष्ठान होलीगेट तथा उसके आसपास ही हैं। श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल ने बताया कि ऐसी घटनाओं से सराफा व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। छत्ता बाजार के सराफा व्यवसायी शैलेश सराफ ने बताया कि जिस प्रकार के वारदात हुई है, उससे व्यवसायी दहशत में हैं।