आगरा में दोहरा हत्याकांड के आरोपी कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाने के लिए जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित करने के निर्देश एसएसपी बबलू कुमार को दिए हैं। उधर, पुलिस ने 30 दिन में चार्जशीट लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में 27 जनवरी को प्रमुख सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर चार करोड़ 76 लाख की लूट की गई थी। पुलिस ने एक फरवरी को इसका खुलासा कर कस्बा के ही इरादतनगर रोड निवासी कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर को गिरफ्तार किया। उनसे 11 किलो सोना, 27 किलो 400 ग्राम चांदी और 13 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा के पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने सुबूतों का शिकंजा कसने की तैयारी की है। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने निर्देश दिए हैं कि एसपी पूर्वी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की जाए। इसमें सीओ फतेहाबाद, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, थाना प्रभारी शमसाबाद और निबोहरा को शामिल किया जाए।
4 of 8
आरोपी कपिल और ओम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कपिल गुप्ता ने लूटी गई रकम में से जो 50 हजार रुपये पत्नी के खाते में जमा करा दिए थे, उसे बरामद किया जाए। बरामद माल का विधि परीक्षण कराया जाए। अभियुक्त जिन होटलों में ठहरे, वहां जानकारी की जाए। फिंगर प्रिंट का मिलान जल्द से जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
5 of 8
दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल और ओम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने आरोपियों का अपराधिक इतिहास मालूम कर उन पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) या गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। ओम बाबू सुआ मारकर लूट करता है। ग्वालियर में लूट कर चुका था।
विज्ञापन
6 of 8
हत्यारोपियों से बरामद माल के साथ पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की पेशी के बाद उनसे बरामद गहने और कैश कोर्ट के सामने रखा गया। कोर्ट ने आदेश दिया कि इन्हें ट्रेजरी या थाने पर रखा जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि इन्हें ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवाया गया है। उधर, जेल में जाते ही दोनों आरोपी सहम गए। जेल के सूत्रों के अनुसार उन्होंने आते ही पूछा कि यहां पुलिस की तरह सख्ती तो नहीं की जाएगी। उन्हें बैरक नंबर नौ में रखा गया है।
विज्ञापन
7 of 8
मृतक दंपती के परिजन और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुकलेश गुप्ता के भाई डॉ. अवधेश गुप्ता ने कहा कि हत्यारों को फांसी नहीं बल्कि ऐसी सजा मिले, जिससे उन्हें उस दर्द का रोज एहसास हो, जो दर्द मेरे भाई और भाभी ने महसूस किया होगा। भाई के इस परिवार (कपिल गुप्ता) से नजदीकी संबंध थे। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसे हम लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं।
बेटे ने हमको मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। यह कहना है कपिल गुप्ता के पिता अवधेश गुप्ता का। उसने ऐसा क्यों किया? वह समझ नहीं पा रहे हैं। कपिल हमसे यह कह कर गया था कि नौकरी करने जा रहा है। रात्रि में फोन पर उसने बताया था कि कैटरिंग का काम कर लिया है। कपिल के छोटे भाई आकाश का कहना है कि भाई ऐसा कर सकता है भरोसा नहीं होता। उसने कई जगह नौकरी की थी।