24 फरवरी को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 112 साल पुरानी संगमरमरी बेंच पर बैठकर ताजमहल का दीदार करेंगे। ब्रिटिश शासन के दौरान लार्ड कर्जन ने 1907-08 में ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर लकड़ी की बेंच हटवा कर मुगलिया शैली की संगमरमर से तामीर कराई गई बेंच लगवाई थीं।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना ने 1992 में जब ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर तस्वीरें खिंचवाई तो यह बेंच डायना सीट के नाम से चर्चित हो गई। डायना की यात्रा के बाद कोई ऐसा राष्ट्राध्यक्ष नहीं, जिसने उसी अंदाज में ताज के दीदार के साथ फोटोग्राफी न कराई हो। लार्ड कर्जन ने यहां चार संगमरमरी बेंच लगवाईं, लेकिन वाटर चैनल के सामने वाली बेंच को डायना सीट का नाम दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
रॉयल गेट पर हटेगी रेलिंग, फूलों के गमले लगेंगे
ताजमहल के रॉयल गेट से अंदर आते ही ताजमहल का पूरा नजारा दिखता है। रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से नीचे उतरने पर वाटर चैनल से सटे पाथवे के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ताज के मुख्य गुंबद तक पहुंचेंगे, लेकिन प्लेटफार्म पर लगी रेलिंग को हटाया जाएगा।
4 of 6
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कर चुके हैं ताज का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आगमन के समय रॉयल गेट से ताज का जो नजारा था, उसी को दोहराने की तैयारी है। रेलिंग हटाकर उसकी जगह फूलों के गमले रखे जाएंगे, जिनमें रंगीन फूल अमेरिकी राष्ट्रपति को आकर्षित करेंगे। इसी तरह मुख्य गुंबद और चमेली फर्श पर लगी स्टील की रेलिंग को भी ट्रंप की यात्रा के दौरान हटाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में काम करते मजदूर
- फोटो : Amar Ujala
बदले गए मेहमान खाने के पिनेकल
ताजमहल में मेहमान खाने के दो पिनेकल कमजोर पड़ने और बंदरों के झूलने के कारण गिर गए थे। ट्रंप की यात्रा से पहले दोनों पिनेकल मेहमान खाने के गुंबदों पर लगा दिए गए। मेहमान खाने की ओर ही नौबतखाने पर लगी लोहे के पाइपों की पाड़ को भी सुरक्षा कारणों से हटवाया जा रहा है। शुक्रवार तक एएसआई ताज म्यूजियम के ठीक सामने वाले नौबतखाने से पाड़ हटवा देगी।
ताजमहल में वाटर चैनल और टैंक की सफाई
- फोटो : Amar Ujala
वाटर चैनल, टैंक की सफाई, चमेली फर्श के पत्थर बदले
ट्रंप के दौरे के कारण एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने सेंट्रल टैंक के पानी को निकालकर टैंक की सफाई का काम शुरू किया है। यहां नीले रंग का पेंट किया गया है। टैंक से रॉयल गेट और मुख्य गुंबद के बीच में मौजूद वाटर चैनल की सफाई कर नीला पेंट किया गया है। इसी वाटर चैनल में फव्वारों की सफाई और मरम्मत का काम जारी है। नई मोटरें लगाकर फव्वारे चलाए जाएंगे, वहीं साइप्रस के पौधों की छंटाई का काम भी किया गया। चमेली फर्श से गुंबद पर जाने वाले रास्ते पर टूटे पत्थरों को बदला जा रहा है।