उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत नाजुक है। यहां इलाज की बात तो दूर अस्पताल तक पहुंच पाना ही अपने आप में एक संघर्ष है। बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के टीवी विभाग से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह लोगों को विचलित कर देने वाली हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग में पहुंचने के लिए जिस रास्ते का उपयोग डॉक्टर और मरीज करते हैं वह बेहद चिंताजनक है। या यूं कहें कि इस तरह से निकलना खुद की जान को जोखिम में डालना है तो यह अतिशयोंक्ति नहीं होगा।