फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. योगिता गौतम हत्याकांडः आरोपी विवेक बोला, मैं अब जीना नहीं चाहता, मुझे भी मार दो...

Fri, 28 Aug 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. योगिता जल्दी शादी करना चाहती थी। इस बात पर अनबन चल रही थी। वह कार लेकर मिलने आया था। दोनों कार से जा रहे थे। तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। गोली मारने के बाद शव फेंका और उरई
चला गया। वहां से कानपुर गया था। पुलिस ने उससे 17 सवाल किए।
विज्ञापन
1 of 7
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम के हत्यारोपी विवेक तिवारी को अब अपनी करनी पर अफसोस हो रहा है। पुलिस कस्टडी रिमांड में वह कभी सवालों के जवाब देता तो कभी गुमसुम होकर बैठ जाता था। पुलिस के समझाने पर फिर से बोलने लगता। पुलिस से कहा कि मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। कुछ भी नहीं बचा। अब जीकर क्या करूंगा। मुझे भी गोली मार दो।
 
विज्ञापन

2 of 7
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या में जेल भेजे गए आरोपी विवेक तिवारी को पुलिस ने मंगलवार शाम साढ़े चार बजे रिमांड पर लिया था। उससे थाना एमएम गेट में पूछताछ की थी। इसके बाद घटनास्थल पर लेकर गई थी। बुधवार को पुलिस ने उससे उरई ले जाकर सरकारी आवास से रिवाल्वर, कपड़े और मोबाइल बरामद किया था। 

संबंधित खबर- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’
विज्ञापन

3 of 7
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को थाना एमएम गेट में पूछताछ की गई। पुलिस ने उससे पूरी घटना के बारे में पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह डॉ. योगिता से शादी करना चाहता था लेकिन थोड़े समय बाद। डॉ. योगिता जल्दी शादी करना चाहती थी। इस बात पर अनबन चल रही थी। वह कार लेकर मिलने आया था। दोनों कार से जा रहे थे। तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। गोली मारने के बाद शव फेंका और उरई चला गया। वहां से कानपुर गया था। पुलिस ने उससे 17 सवाल किए। इनमें कुछ के जवाब नहीं दिए। पुलिस ने आरोपी से लगभग पूछताछ पूरी कर ली है। उससे बरामदगी की कागजी प्रक्रिया की जा रही थी। शुक्रवार को उसे जेल में दाखिल किया जा सकता है। 
 

4 of 7
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुझसे यह क्या हो गया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपी विवेक तिवारी को अफसोस हो रहा है। उसने पुलिस से यही कहा कि मुझसे यह क्या हो गया। अब जीना नहीं चाहता हूं। मुझे भी गोली मार दो।
विज्ञापन

5 of 7
डॉक्टर विवेक तिवारी व डॉक्टर योगिता - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिंक लैब भेजेंगे साक्ष्य 
सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, लाइसेंस, कपड़े, डॉ. योगिता का मोबाइल, कार बरामद कर लिए हैं। घटना के समय आने और जाने के दौरान हत्यारोपी की कार के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। दो दिन में सभी साक्ष्य को फोरेंसिक लैब (एफएसएल) भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
नहीं था कोई दूसरा साथ 
पुलिस ने डॉ. विवेक तिवारी से एक सवाल यह किया कि उसके साथ घटना करने कोई और तो नहीं आया था। उसने हर बार मना किया। कहा कि वह अकेले आया था और अकेला ही गया था। उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी मिले हैं, जिसमें विवेक तिवारी अकेले जाता नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के खिलाफ तमाम साक्ष्य
आरोपी के खिलाफ तमाम साक्ष्य मिल गए हैं। हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। रिमांड पूरी होने पर जेल में दाखिल कर दिया जाएगा। -बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें