लोगों ने बताया कि घटनास्थल से एक किमी के दायरे में ही श्रीराम चौक पर पुलिस का बैरियर और चेकिंग प्वाइंट है। 1.5 किमी दूर
फ्लाईओवर के नीचे बैरियर है। माना जा रहा है कि बदमाश मुगल रोड से होकर सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ गए।
विज्ञापन
1 of 6
व्यापारी ललित हत्याकांडः बेसुराग पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रश्मि विहार में व्यापारी ललित काठपाल की हत्या के बाद थैला लूटकर बदमाश दो पुलिस चौकियों और दो बैरियर के बीच से आराम से भाग निकले, क्योंकि पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश ही नहीं की। नाकाबंदी योजना धरी रह गई, चेकिंग एक घंटे बाद तब शुरू हुई, जब बदमाश दूर निकल चुके थे। दोनों चौकियां, दोनों बैरियर सिर्फ 1.5 किमी. के दायरे में है। इन पर तैनात पुलिसवाले अब कॉलोनी और बाजार में सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज बिहार चौकी से 30 मिनट में आई पुलिस, चेकिंग नहीं की
यह घटना स्थल से महज 800 मीटर की दूरी पर है। गोली चलने के दस मिनट के भीतर पुलिस को सूचना दे दी गई थी। कमला नगर के लोगों ने कहा कि अगर इसी चौकी का स्टाफ रश्मि विहार से लेकर मुगल रोड तक चेकिंग करता तो बदमाश तभी पकड़े जा सकते थे। चौकी से पुलिस घटना के 30 मिनट बाद आई और चेकिंग के बजाय पूछताछ में लग गई।
विज्ञापन
3 of 6
कमला नगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर चौकी ने एक घंटे बाद शुरू की चेकिंग
रश्मि विहार से एक किमी की दूरी पर कमला नगर चौकी है। यहां की पुलिस ने भी चेकिंग में देरी की। अगर बैरियर लगाकर बाइक सवार तीन युवकों की चेकिंग शुरू कर दी जाती तो बदमाश पकड़ लिए जाते। लोगों ने बताया कि जब एसपी सिटी ने वायरलेस पर चेकिंग के लिए कहा, तब चौकी की टीम सड़क पर आई। तब तक एक घंटा बीत चुका था।
4 of 6
मृतक ललित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
बैरियर से दूर खड़े रहे पुलिसकर्मी
लोगों ने बताया कि घटनास्थल से एक किमी के दायरे में ही श्रीराम चौक पर पुलिस का बैरियर और चेकिंग प्वाइंट है। 1.5 किमी दूर फ्लाईओवर के नीचे बैरियर है। माना जा रहा है कि बदमाश मुगल रोड से होकर सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ गए। दोनों जगह पुलिसवाले बैरियर से काफी दूर खड़े थे, चेकिंग नहीं की।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक के भाई से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर के कावेरी कुंज स्थित रश्मि नगर में रिक्शा व्यापारी ललित काठपाल (44) की हत्या कर भागे बदमाशों को एक तो पुलिस पकड़ नहीं पाई। दूसरा मुकदमे में लूट की धारा भी नहीं लगाई। गुरुवार को अफसरों ने एफआईआर देखकर इसका कारण पूछा तो घटना के 20 घंटे बाद लूट की धारा जोड़ दी गई। थाना पुलिस की दलील है कि ललित के भाई रिंकू ने तहरीर में थैला लूटने की बात नहीं लिखी। इस कारण धारा नहीं लगाई। दोबारा बयान लेने पर बताया। कावेरी कुंज निवासी ललित काठपाल की घटिया आजम खां में रिक्शा का व्यापार है। वह शाम तकरीबन साढ़े छह बजे दुकान से वापस आ रहे थे। वह बाइक पर अपने भाई रिंकू उर्फ दिनेश के साथ थे। रश्मि नगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ललित की हत्या कर दिनेश से थैला लूट लिया था। दिनेश ने बुधवार रात में तहरीर दी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लूट की धारा की वृद्धि कर दी गई है।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
व्यापारी ललित काठपाल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर को दो बजे शुरू हुआ। तीन बजे तक पोस्टमार्टम हो गया। शाम को चार बजे शव को घर लाया गया। यहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। परिवार में कोहराम मचा रहा। पत्नी रूपाली और बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
पेट में लगी एक गोली से हुई मौत
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली लगना ही आया है। इससे ही ललित काठपाल की मौत हुई है। कोई और चोट नहीं आई।