फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी अचानक पैदल पहुंचे बाजार, दुकानदारों में मच गई अफरा-तफरी...

Tue, 21 Jul 2020 11:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
सराफा दुकान पर कार्रवाई कराते डीएम व एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बाजारों में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क लगाए घूमने वाले ग्राहक और दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

2 of 5
बाजार का पैदल भ्रमण करते डीएम और एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
डीएम और एसपी शहर क्रिश्चिन तिराहे से लेकर बड़ा चौराहा होते हुए करहल चौराहे तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मास्क का प्रयोग न करने वाले 09 दुकानदारों और राहगीरों से नियमों का उल्लंघन करनेपर 4300 रुपये का जुर्माना वसूला। 


ये भी पढ़ें- अमर उजाला की पहल पर जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर की मदद के लिए बढ़े हाथ


 
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में भ्रमण करते जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुकानदारों से बार-बार अनुरोध, निर्देशों के बावजूद कुछ दुकानदार न तो स्वयं मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही ग्राहकों से मास्क का प्रयोग करा रहे हैं। ग्राहकों को दुकान के अंदर बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन किए बिना सामान की बिक्री कर रहे हैं। 

आगराः आंबेडकर पुल में आई दरार...पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया था शिलान्यास

4 of 5
डीएम ने किया इलाके का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ऐसे दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि दुकान के अंदर किसी भी ग्राहक को बिठाकर सामान की बिक्री न करें। दुकान के बाहर मजबूत रस्सी-बल्ली से बैरीकेडिंग कर ग्राहकों को सामान की बिक्री करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवानी में आने-जाने वालों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि यदि भविष्य में बिना मास्क का प्रयोग किए दुकान पर पाए गए तो कम से कम 15 दिन के लिए दुकान बंद कराई जाएगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। श्री किशनलाल ज्वैलर्स, श्याम सुंदर रामचंद्र ज्वैलर्स  के अलावा अजय, गोविंद, प्रशांत, आनंद, रवि, संजय, अन्नु राठौर से भी नियमों की अनदेखी करने जुर्माना वसूला गया। यातायात निरीक्षक देवेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार सोनू बघेल आदि साथ रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें