बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का कारण बनने के साथ-साथ अब रिश्तों का वजन भी घटा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में आ रहे मामलों में अब मोटापा भी झगड़े की वजह निकल कर आ रहा है। एक मामले में पति का मोटापा बढ़ने पर उसका स्वभाव बदला, तो पत्नी ने पति का घर छोड़कर मायके में शरण ले ली है। वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है।
पति का वजन बढ़ने पर पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता है। परामर्श केंद्र आईं महिलाओं का कहना है कि पति की फिटनेस सही नहीं हैं। सुबह मॉर्निग वॉक के लिए उठाती हूं तो घर में झगड़ा होने लगता है। छोटा झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि पति मारपीट तक करने लगता है। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते हैं। इसके अलावा घर में मोटापा कम करने के लिए खाने के मैन्यू को लेकर भी दंपती में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। रविवार को काउंसिलिंग के लिए पहुंचे दंपती में चार जोड़े थे, जिनका विवाद मोटापा को लेकर था।