फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का दिहुली नरसंहार: फांसी की सजा सुनने के बाद जेल में बेचैनी भरी रही तीनों की रात, खाना भी नहीं खाया

Wed, 19 Mar 2025 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

Manpuri Mass Murder Case: फिरोजाबाद जिले की तहसील जसराना के गांव दिहुली में 24 दलितों की सामूहिक हत्या में कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। फांसी की सजा पाने वाले रामपाल, रामसेवक और कप्तान सिंह जिला कारागार मैनपुरी में रातभर परेशान दिखाई दिए। दिहुली कांड के दोषी रात को करवटें बदलते रहे।
विज्ञापन
1 of 11
दोषियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
UP Crime News: फिरोजाबाद जिले की तहसील जसराना के गांव दिहुली में 18 नवंबर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या में मंगलवार को कोर्ट ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही दो दोषियों पर दो-दो लाख और एक दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कोर्ट से आदेश होने के बाद पुलिस तीनों को जिला कारागार मैनपुरी ले गई। एडीजे विशेष डकैती इंदिरा सिंह की अदालत में सुबह 11.30 बजे दोषी कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को मैनपुरी जिला कारागार से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया। इनकी पेशी के बाद 12:30 बजे करीब फिर से इनको दीवानी की अदालत में भेज दिया गया। लंच बाद कोर्ट से फिर इनकी पुकार हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कप्तान सिंह, रामसेवक पर दो-दो लाख और रामपाल पर एक लाख जुर्माना
दोपहर 3 बजे तीनों दोषियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से रोहित शुक्ला ने तमाम दलीलें पेश करते हुए नरसंहार के साक्ष्यों और गवाही का हवाला देते हुए फांसी की मांग की। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाही के आधार पर 24 लोगों की हत्या के दोषी कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई। कप्तान सिंह, रामसेवक को दो-दो लाख और रामपाल को एक लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया। सजा सुनते ही तीनों के चेहरों पर मायूसी छा गई। वह रोने लगे। कोर्ट के बाहर इनके परिजन भी मौजूद थे, वह भी रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें जेल ले जाकर दाखिल कर दिया।


 
विज्ञापन

3 of 11
फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेल में बेचैनी भरी रही तीनों की रात
फांसी की सजा पाने वाले रामपाल, रामसेवक और कप्तान सिंह जिला कारागार मैनपुरी में रातभर परेशान दिखाई दिए। दिहुली कांड के दोषी रात को करवटें बदलते रहे। इससे पहले सोमवार की रात को करवटें बदलते रहे। जिला कारागार के कर्मियों के अनुसार इन तीनों की नियमित निगरानी भी की जा रही थी। मंगलवार को तीनों समय से उठे और नित्य क्रिया के बाद कोर्ट जाने को तैयार हो गए। मगर तीनों बेचैन थे। सोमवार शाम को खाना भी कम ही खाया था।
 

4 of 11
दिहुली नरसंहार में तीनों दोषियों को फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला
फांसी की सजा दिलाने के बाद अभियोजन पक्ष में खुशी
दिहुली कांड में रामसेवक, कप्तान, और रामपाल को फांसी की सजा दिलाने के बाद अभियोजन पक्ष में खुशी है। वहीं, बचाव पक्ष अब सजा पाने वालों को फंदे से बचाने की तैयारी में है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रोहित शुक्ला ने बताया कि बेशक दोषियों की उम्र अधिक थी। मगर, वारदात सामूहिक नरसंहार की थी। इस घटना ने देश और प्रदेश को हिला दिया था। अभियोजन पक्ष के पास मजबूत गवाह, सटीक साक्ष्य थे। 

 
विज्ञापन

5 of 11
firozabad dihuli massacre - फोटो : अमर उजाला
फंदे से बचने के लिए हाईकोर्ट में अपील की तैयारी
इसके चलते अदालत ने इन तीनों को फांसी की सजा सुनाई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मनोज दुबे ने बताया कि अदालत में अभियोजन के गवाह और साक्ष्यों को ही उन्होंने जिरह के दौरान गिराने की कोशिश की। दरअसल, अभियुक्तों की ओर से कोई भी गवाह नहीं बना। हालांकि, अदालत ने जो निर्णय दिया है उसका सम्मान है। मगर, कानून के तहत वह अदालत के फैसले पर अपील में इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएंगे।

 
विज्ञापन

6 of 11
दिहुली नरसंहार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई थी वारदात
फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम दिहुली (घटना के समय मैनपुरी जिले का हिस्सा था) में 24 दलितों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। वर्ष 1981 में 18 नवंबर की शाम 6 बजे की यह वारदात थी। डकैत संतोष और राधे के गिरोह ने एक मुकदमे में गवाही के विरोध में हथियारों से लैस होकर दिहुली गांव में घुसकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर गोलियां चलाई गई थी। इसमें 24 लोगों की मौत हुई थी। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लूटपाट भी की थी। रिपोर्ट दिहुली के लायक सिंह ने 19 नवंबर 1981 को थाना जसराना में दर्ज कराई थी। थाना जसराना में राधेश्याम उर्फ राधे, संतोष सिंह उर्फ संतोषा के अलावा 20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी। मैनपुरी से लेकर इलाहाबाद तक यह मामला कोर्ट में चला। इसके बाद 19 अक्तूबर 2024 को बहस के लिए मुकदमा फिर से मैनपुरी सेशन कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। जिला जज के आदेश पर विशेष डकैती कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई।

 
विज्ञापन

7 of 11
दिहुली का सामूहिक नरसंहार - फोटो : अमर उजाला
इन 20 के खिलाफ दर्ज हुआ था केस, 13 की हो चुकी है मौत
इस नरसंहार को अंजाम देने के आरोप में गिरोह सरगना संतोष उर्फ संतोषा और राधे सहित गैंग के सदस्य कमरुद्दीन, श्यामवीर, कुंवरपाल, राजे उर्फ राजेंद्र, भूरा, प्रमोद राना, मलखान सिंह, रविंद्र सिंह, युधिष्ठिर पुत्र दुर्गपाल सिंह, युधिष्ठिर पुत्र मंशी सिंह, पंचम पुत्र मंशी सिंह, लक्ष्मी, इंदल और रुखन, ज्ञानचंद्र उर्फ गिन्ना, कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लक्ष्मी, इंदल और रुखन, ज्ञानचंद्र उर्फ गिन्ना, कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी है इनकी मौत के संबंध में कोर्ट में फौती रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है।

 

8 of 11
दोषी राम सेवक - फोटो : अमर उजाला
यह हैं अभी फरार
लक्ष्मी, इंदल और रुखन, ज्ञानचंद्र उर्फ गिन्ना अभी फरार हैं। इनकी फाइल को अलग कर दिया है। अब पुलिस या तो इनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी या फिर इनके विषय में पड़ताल करेगी। अगर, इनकी मौत हो चुकी है तो इनकी फौती रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर मुकदमे की फाइल को बंद कराएगी।

इन 24 दलितों की हुई थी हत्या
ज्वाला प्रसाद, रामप्रसाद, रामदुलारी, श्रृंगार वती, शांति, राजेंद्री, राजेश, रामसेवक, शिवदयाल, मुनेश, भरत सिंह, दाताराम, आशा देवी, लालाराम, गीतम, लीलाधर, मानिकचंद्र, भूरे, कुं. शीला, मुकेश, धनदेवी, गंगा सिंह, गजाधर व प्रीतम सिंह की हत्या हुई थी।

9 of 11
दोषी कप्तान सिंह - फोटो : अमर उजाला
इन पांच की गवाही के बल पर अदालत ने सुनाई सजा
इस चर्चित नरसंहार में कोर्ट में तथ्य के गवाह के तौर पर लायक सिंह, वेदराम, हरिनरायण, कुमर प्रसाद, बनवारी लाल की गवाही हुई। हालांकि इन सभी की अब मौत हो चुकी है। मगर, इनकी गवाही के सहारे ही पूरा केस कोर्ट में टिका रहा और अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई। गवाह कुमर प्रसाद की गवाही सबसे अहम रही। उन्होंने बतौर चश्मदीद कोर्ट में अपनी गवाही दी थी। कुमर प्रसाद की गवाही में नरसंहार और वेदराम की गवाही में हत्याओं के साथ ही लूट का भी उल्लेख था।



 

10 of 11
दिहुली में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामसेवक और कप्तान सिंह को इन धाराओं में सजा
आईपीसी 148 (घातक हथियारों से लैस होकर उपद्रव करना) के तहत तीन साल की कैद
आईपीसी 302 (हत्या) और 149 (विधि विरुद्ध जमावड़ा) के तहत फांसी की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना
आईपीसी 307 (जानलेवा हमला) के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का जुर्माना
आईपीसी 449 (किसी के घर में घुसकर अपराध को अंजाम देना) और 450 (गृह अतिचार) के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा
रामपाल को इन धाराओं में सुनाई गई सजा
आईपीसी 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र करना) और आईपीसी 302 (हत्या करना) के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा

 
विज्ञापन

11 of 11
दुहली में पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टाइमलाइन: कब क्या-क्या हुआ
18 नवंबर 1981 को दिहुली में 24 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या हुई।
18-19 नवंबर 1981 की रात को जसराना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
26 फरवरी 1982 तक मुख्य आरोपी राधे और संतोषा सहित 15 आरोपियों की गिरफ्तारी।
26 फरवरी 1982 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल।
13 मई 1982 को कोर्ट में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम।
5 मई 1983 को मुकदमा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रयागराज की सेशन कोर्ट ट्रांसफर।
19 अक्तूबर 2024 को बहस के लिए मुकदमा फिर से मैनपुरी सेशन कोर्ट में ट्रांसफर
11 मार्च 2025 को तीन आरोपी दोषी करार
18 मार्च 2025 को दोषियों को सुनाई गई सजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें