फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Jan 2019 10:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नववर्ष 2019 के पहले का दिन आगाज लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर किया। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगलवार का दिन होने के नाते हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत, देखें तस्वीरें

2 of 6
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष पर लोग अपनी मान्यताओं के मुताबिक धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। कोई वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी का दर्शन गया तो किसी ने राज राजेश्वरी मां कैला देवी (करौली) की यात्रा की। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बाहर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर भव्य फूल बंगला और भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत, देखें तस्वीरें

3 of 6
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
शाम को सुंदरकांड का संगीतयम पाठ किया गया। हनुमान जी महाराज का मेवाओं से शृंगार किया गया था। 1100 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से मंदिर में बजरंगबली के भक्तों के  आने का सिलसिला शुरू हुआ और देर रात तक भीड़ रही। 

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत, देखें तस्वीरें

4 of 6
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। यहां की व्यवस्था मंदिर के महंत श्रीनिवास (छटंकी महाराज), डॉ. अशोक शर्मा, महेंद्र कुमार, कालीचरण यादव आदि ने संभाली। गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह से श्रद्धालु आते रहे। गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत, देखें तस्वीरें

5 of 6
मंदिर में पूजा - फोटो : अमर उजाला
माईथान भैरोगली स्थित देवी मंदिर में 121 भोग लगाए गए। व्यवस्थाएं राम शर्मा, मोहित खन्ना, अजय मेहरोत्रा आदि ने संभाली, रावली सिद्ध हनुमान मंदिर में फूल बंगले का आयोजन किया गया। यहां महंत प्रदीप, मोहित चौहान, रितेश सोनकर आदि ने व्यवस्थाएं देखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु के दर्शन कर की नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत, देखें तस्वीरें

6 of 6
गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर, ताज रोड हनुमान मंदिर, राम सिया मंदिर धाकरान, श्री कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और शहर के मध्य में स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में, भी देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। एमजी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में भंडारों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें