फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

Tue, 01 Jan 2019 07:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
विज्ञापन
1 of 9
प्रेम मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नव वर्ष 2019 का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आस्था और विश्वास के पुष्प अर्पित कर किया गया। कान्हा की नगरी में लाखों की तादाद में लोग जुटे। किसी ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई तो किसा ने वृंदावन के मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड और गोकुल में भारी भीड़ रही। वृंदावन तो पूरी तरह से जाम रहा। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक चार से पांच लाख लोग नया साल मनाने के लिए मथुरा में आए हैं।
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

2 of 9
new year wishes - फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर को ही लोगों के मथुरा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सारे होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं भरी हुई थीं। 1 जनवरी 2019 का दिन भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन से शुरू हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी गईं। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा है। लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन किए और नूतन वर्ष में सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना की।   
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

3 of 9
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। वर्ष 2019 के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और अपने आराध्य के श्रीचरणों में वंदना की। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर के सेवायतों ने परिसर में सुगंधित इत्र का छिड़काव भी कराया। 

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

4 of 9
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मंदिर के पहुंचने की गलियां और मुख्य रास्तों पर भीड़ के कारण तिलभर स्थान नहीं बचा। पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रवेश किया। मंदिर प्रांगण भक्तों से खचाखच भर गया। भक्त अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हुए। 
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

5 of 9
वृंदावन में आस्था का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन की अव्यवस्थाओं के कारण साल के पहले दिन अपने आराध्य के दर्शन करने आए भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए किए गए सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। मंदिर में सुरक्षा के लिए लगाया गया पुलिस फोर्स भीड़ के आगे असहाय दिखा।
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

6 of 9
वृंदावन में आस्था का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में तो इतनी भीड़ थी कि परिक्रमा मार्ग फुल नजर आ रहा था। रात-दिन परिक्रमा चली। हर तरफ गिरिराज जी के जयकारे गूंज रहे थे। गोवर्धन और वृंदावन के साथ बरसाना, राधाकुंड, गोकुल और नंदगांव में भी लोग भगवान के मंदिरों में नया साल मनाने के लिए पहुंचे थे। एलआईयू के इंसपेक्टर केपी कौशिक का कहना है कि इस साल भीड़ 4 से पांच लाख के बीच रही है। वृंदावन में तो रिकार्ड भीड़ थी। 
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

7 of 9
राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष पर राधा कुंड को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन संकीर्तन किया गया। गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा कुंड स्थिति गिरिराज मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राधाकुंड से जल का आचमन तथा स्नान भी किया। बावला आश्रम में हनुमान जी छप्पन भोग लगाया गया।

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

8 of 9
श्रीराधा के धाम बरसाना - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष पर श्रीराधा के धाम बरसाना में जमकर भक्तिरस की बरसा हुई। श्रद्धालु सोमवार की शाम से ही जुटने लगे थे। सभी वृषभानु दुलारी को हैप्पी न्यू ईयर बोल रहे थे। लाड़ली मंदिर में गाए जा रहे अगर श्यामा जू न होती तो हम जैसों का क्या होता.. आदि भजनों पर श्रद्धालु मदमस्त होकर नाच रहे थे। जिधर देखो उधर राधा नाम के रस की बारिश हो रही थी। सुबह से ही श्रद्धालु गहवरवन की दंडवती परिक्रमा लगा रहे थे। मंदिर परिसर में सेल्फी लेने की होड़ मची थी। 
विज्ञापन

नववर्ष पर कान्हा की नगरी में उमड़े लाखों भक्त, राधे-राधे की गूंज, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें

9 of 9
दाऊ जी के मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रात: से देर शाम तक दाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने प्रात: क्षीरसागर में स्नान व आचमन कर अपने आराध्य दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के दर्शन कर नये नववर्ष की मनौती मांगी। दाऊजी महाराज व रेवती मैया बड़े ही आकर्षक व मनोहारी लग रहे थे। भक्तों ने अपने इष्ट को माखन-मिश्री, पेड़ा, गजक, रेवड़ी, तिल के लड्डू आदि का भोग लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें