फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में नंदोत्सव: भगवान के द्वार लगी भक्तों की कतार, सामाजिक दूरी का नियम तार-तार

Mon, 12 Oct 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में रविवार को नंदोत्सव की धूम रही। अधिकमास के अवसर पर मथुरा के ठाकुर द्वारिकधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाच गाकर ठाकुरजी की बधाइयां लूटीं। ठाकुरजी का प्रसाद भी भक्तों के बीच लुटाया गया। भक्त भी ठाकुरजी के प्रसाद को ग्रहण कर कृतार्थ हुए। वहीं, भगवान के द्वार पर आस्था में डूबे भक्तों की भीड़ के आगे कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम तार-तार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
भक्तों ने नहीं किया सामाजिक दूरी का पालन - फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार की सुबह नंदोत्सव मनाया गया। मंदिर में हुए नंदोत्सव में भक्त भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। रविवार होने के कारण मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर भक्त अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सवहीं शाम को मंदिर के बगीचा में हिंडोला और शयन में कांच की हटरी में ठाकुरजी ने विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया मंदिर प्रांगण आकर्षित कर रहा था। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के साथ मंदिर के कर्मचारी उपस्थित थे। 

4 of 5
श्रीकृष्ण भूमि - फोटो : अमर उजाला
अधिकमास में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह नंदोत्सव का मनोरथ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के संयोजन में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति द्वारा अन्नकूट अर्पण किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठाकुरजी को लगाए गए छप्पन भोग - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में प्रात: 9 बजे से सुरेशचन्द्र बंसल की अगुआई में बधाई गायन और नृत्य शुरू हुआ, जो 11 बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग लगाया गया। बधाई गायन के बाद कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को उपहार और प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें