फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: ईडी की टीम करेगी चारों संदिग्धों से पूछताछ, सीएफआई के दो और सदस्यों के घर क्राइम ब्रांच की दस्तक

Sun, 11 Oct 2020 03:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
न्यायालय में पेश किए पीएफआई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
दंगा कराने की मंशा से हाथरस जाने का प्रयास करते पकड़े गए सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) सदस्यों में दो अन्य के घर क्राइम ब्रांच ने दस्तक दी है। टीम बहराइच और मुजफ्फरनगर निवासी दो सदस्यों के घर पहले ही जा चुकी है। शासन स्तर से इस मामले की जांच जल्द पूरा करने का दबाव है। इसके चलते सीएफआई के सदस्यों के घरों की छानबीन की कमान क्राइम ब्रांच के एसपी राधेश्याम रॉय खुद संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विदेशी फंडिग से देश में दंगा भड़काना चाहते थे चारों संदिग्ध, देश द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में कोर्ट जाते चारों संदिग्ध (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीएफआई के गिरफ्तार सदस्यों में दो के घर क्राइम ब्रांच तथा मांट पुलिस की टीमें दो दिन पूर्व गई थीं। वहां से उनके द्वारा कई प्रकार के दस्तावेज जुटाने की सूचना है लेकिन अधिकारीगण इसे अभी गोपनीय रख रहे हैं। यह टीम मसूद निवासी जरवल रोड बहराइच तथा अतीकुर्रहमान निवासी रतनपुरी मुजफ्फरनगर के घर पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा न्यायालय परिसर में चारों संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम ने एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा कई अन्य निरीक्षकों की टीमों को इसमें लगा दिया है। यह टीमें दो अन्य सदस्य आलम निवासी रामपुर और सिद्दीक निवासी केरल के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान एसपी क्राइम के नेतृत्व में उनसे संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छानबीन की जा रही है।
 

4 of 5
चारों आरोपियों को मथुरा कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीएफआई के सदस्यों द्वारा कितना चंदा लिया गया तथा उसे कहां दिया गया और उसका उपयोग किस प्रकार से किया गया है। इसकी जानकारी ईडी द्वारा प्रथम दृष्टया पूर्व में ही कर ली गई है लेकिन इससे संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए वह प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारों आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन साक्ष्यों के मिलने पर जल्द ही ईडी की टीम मथुरा आएगी। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि यदि इस संबंध में कोई जांच टीम आती है तो उसे पूरा सहयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें