डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने पति बो टेनबर्ग के संग रविवार को ताजमहल और आगरा किले का भ्रमण किया। एक घंटे के विजिट के दौरान उन्होंने ताजमहल के इतिहास के साथ वास्तुकला और पच्चीकारी में खासी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने संगमरमरी ख्वाब से ताज की खूबसूरती की भी तारीफ की। पति के साथ फोटोग्राफी करवाकर यादों को सहेजने में भी वे संजीदा नजर आईं।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार रात को ही आगरा आ गईं। वह दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान एटीआर-72 से 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचीं। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने रविवार सुबह सबसे पहले ताज का दीदार किया। इसके बाद आगरा किला देखा। इस दौरान ताजमहल और किला आम पर्यटकों के लिए बंद रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पति के साथ फोटो खिंचातीं डेनमार्क की पीएम
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पति के साथ सुबह 9:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। फोरकोर्ट में उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो सेशन कराया।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन
- फोटो : अमर उजाला
गाइड नितिन सिंह ने उन्हें मुगलों के इतिहास, बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल के निर्माण और औरंगजेब द्वारा शाहजहां को बंदी बनाकर रखने के इतिहास के बारे में बताया तो थोड़ी चौंकी और बंदी बनाने के बारे में पूछा। इस दौरान वह तल्लीनता से ताज के इतिहास को सुनती रहीं। ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला को अद्भुत कहा तो कई बार उन्होंने ताज की खूबसूरती पर वेरी नाइस कहकर टिप्पणी की।
4 of 6
आगरा: डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने डायना बेंच पर खिंचाया फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की पीएम ने काले ताजमहल के बारे में भी सवाल पूछा। इस पर गाइड ने बताया कि काला ताज कपोल कल्पना ही है। करीब एक घंटे तक ताज की खूबसूरती में खोईं रहीं मेटे ने अपने पति के साथ फोटो खिंचाने में भी कोताही नहीं बरतीं। अपने कैमरे से भी फोटो कराए।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा- बेहद खूबसूरत
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ताज भ्रमण के दौरान स्मारक की खूबसूरती में खोई रहीं। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, यह जगह बेहद खूबसूरत है और सफेद संगमरमर का जादू है।
आगरा किले में डेनमार्क की पीएम और उनके पति, साथ में गाइड नितिन
- फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ताज देखने के बाद आगरा किले के भ्रमण को पहुंचीं। आगरा किले में पहुंचने पर उन्होंने उस स्थान को देखने की इच्छा जाहिर की, जहां बादशाह शाहजहां को उनके बेटे ने कैद करके रखा था। किले के इतिहास की जानकारी ली।