फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chahar Wedding: दीपक से रोशन हुईं जया, क्रिकेटर ने शाही अंदाज में रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

Thu, 02 Jun 2022 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और दिल्ली की जया भारद्वाज बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। ताजनगरी के फाइव स्टार होटल में शाही अंदाज में दोनों की शादी हुई। क्रीम कलर की शेरवानी और राजस्थानी साफा पहने हुए दीपक चाहर का लुक देखते ही बन रहा था। बरात में बैंड-बाजे की धुन पर बरातियों के साथ घोड़ी पर सवार दीपक भी थिरकते रहे। वरमाला हुई तो तालियां गूंज उठीं। गुलाबी ड्रेस में जया भारद्वाज बेहद खूबसूरत लग रही थीं। होटल में शादी के लिए के लिए खास मंडप बनाया गया, जिसमें कांच की सजावट की गई थी। यहां फेरे होने के बाद दीपक और जया स्टेज पर पहुंचे। दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। 


विज्ञापन

2 of 10
दूल्हा बने दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद मार्ग स्थित जेपी होटल में ढोल-नगाड़ों की धुन पर जब बरातियों ने थिरकना शुरू किया, तो दरवाजे पर घरातियों ने भी डांस कर खुशी मनाईं। शाम 7:45 बजे घोड़ी पर जैसे ही दीपक चाहर बैठे, तो बांकेबिहारी लाल के जयकारे से होटल परिसर गुंजायमान हो उठा। 
विज्ञापन

3 of 10
दीपक चाहर की बरात में जमकर नाचे राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, टीम इंडिया के सदस्य और दीपक के भाई राहुल चाहर, बहन मालती के साथ खास मेहमानों ने जमकर डांस किया। स्टेज पर लगभग डेढ़ घंटे तक दीपक और जया ने मेहमानों और रिश्तेदारों का आशीर्वाद लिया।

4 of 10
जया को मंगलसूत्र पहनाते दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर ने मंत्रोच्चारण के बीच जया भारद्वाज की मांग में सिंदूर भरा। मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों मंच पर आ गए, जहां वीआईपी मेहमानों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया। दीपक-जया की शादी में कई राजनेता और अफसर भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

5 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
श्री बांकेबिहारी महाराज का स्वरूप बरात में मेहमानों के आकर्षण का केंद्र रहा। बरात में दूल्हे दीपक के पीछे बिहारी जी उन्हें आशीर्वाद देते हुए विराजमान थे। दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि परिवार में सभी लोग बिहारी जी के भक्त हैं। खासतौर से दीपक की काफी आस्था है। 
विज्ञापन

6 of 10
जया और दीपक की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले बुधवार की सुबह जेपी होटल में हल्दी रस्म शुरू हुई। इसमें दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज को हल्दी लगाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर मेहमानों का दिल जीत लिया। हल्दी रस्म के दौरान दीपक चाहर और जया भारद्वाज खूब मजाक करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

7 of 10
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल) - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक और जया की शादी के दौरान टीम इंडिया के सदस्य और दीपक के चचेरे भाई राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी को देखने के लिए भी लोग काफी उत्सुक दिखाई दिए। राहुल चाहर के हेयर कट युवाओं को काफी पसंद आए। शादी में उन्होंने अपने ताऊ को पगड़ी पहनाकर तैयार भी किया। 

8 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद दीपक चाहर का कहना है कि अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे जीवन के सुनहरे पल बन चुके हैं। मोहब्बत के इस सफर की शुरुआत शादी तक आ गई। यह सोचकर खुशी होती है।

9 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
जया भारद्वाज का कहना है कि अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करके काफी खुश हूं। दीपक मैदान में जितने परफेक्ट गेंदबाज हैं, निजी जीवन में उतने ही शानदार इंसान हैं। उनका कहना है कि मोहब्बत की इस नगरी में लोगों का जो प्यार और आशीर्वाद मिला, उसे कभी नहीं भुला पाएंगी।
विज्ञापन

10 of 10
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जया को पिछले सीजन आईपीएल के दौरान स्टेडियम में प्रपोज किया था। अब दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें