फिरोजाबाद के थाना जसराना केगांव मिलावली में शनिवार सुबह लाखन सिंह का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला। पड़ोस की महिला किसी काम से जब उसे बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था, वह घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह का लाश देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पूछताछ में ग्रामीणों ने सौतेले छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जसराना के गांव मिलावली निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी गांव में ही लाखन सिंह (22) को बुलाने उसके घर गई। घर का नजारा देखकर वह चीख पड़ी। यह सुनकर आसपास के लोग जुटे तो देखा कि घर के अंदर लाखन सिंह का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। सूचना पर सीओ अनिवेश कुमार सिंह, कोतवाल आजादपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया लाखन सिंह का उसके छोटे भाई सूरतराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण सूरतराम ने जमीन की खातिर अपने भाई की हत्या कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मृतक के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह के पिता के पास दस बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद लाखन सिंह, सौतेले भाई सूरतराम और मां मुन्नी देवी के नाम जमीन दर्ज हो गई। सूरतराम ने मां के साथ खुद की जमीन को बेच लिया था। अब उसकी नजर बड़े भाई की जमीन पर लगी थी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था जबकि सूरतराम पत्नी के साथ बाहर रहता है।
विज्ञापन
3 of 6
साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
सूरतराम अपने भाई की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा था। एक वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से लाखन सिंह के आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगाकर जमीन को बेचने का प्रयास किया। मामला खुलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी के साथ बाहर रह रहा सूरतराम दो दिन पहले ही गांव में आया था। लोगों के अनुसार, शाम के समय वो घर पर ही था लेकिन सुबह घटना के बारे में जानकारी पर लोग घर पहुंचे, तब वह घर से नदारद था।
4 of 6
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी को पकड़ने की हो रही कोशिश
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने हत्यारोपी सूरतराम का नंबर खुला होने की जानकारी दी। नंबर खुला होने की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने साइबर सेल से लोकेशन निकलवाने के साथ उसको पकड़ने का प्रयास किया। जसराना से भी पुलिस टीम भेजने के साथ ही सीओ ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरी कर पाल रहा था खुद का पेट
मृतक लाखन सिंह काफी गरीब परिवार से था। गांव में मेहनत मजदूरी कर खुद का पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत के बाद वह गांव के लोगों के यहां खाना खाकर अपने घर सोता था। शनिवार सुबह सत्येंद्र की पत्नी उसे काम के लिए बुलाने गई थी।
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मां के साथ आया था लाखन सिंह
ग्रामीणों ने बताया लाखन सिंह की मां मुन्नी देवी का मिलावली निवासी मेघ सिंह के साथ दूसरा विवाह हुआ था। लाखन सिंह पहले पिता की संतान था। इसको लेकर भी दोनों भाइयों में अनबन रहती थी।