फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti 2022: गीले मैदान पर दौड़े युवा, दिखाया दमखम, अब फिरोजाबाद की बारी

Sat, 24 Sep 2022 08:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में फिसलन और जगह-जगह जलभराव के अलावा शनिवार को बारिश भी देश सेवा का जुनून लेकर अग्निवीर बनने पहुंचे नौजवानों के बुलंद हौसलों को नहीं डिगा पाई। सेना भर्ती के पांचवें दिन इटावा, जसवंत नगर और सिरसागंज तहसील के युवाओं ने दमखम दिखाया। गीले मैदान में दौड़े। शारीरिक दक्षता में अव्वल रहे। कुल 8900 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 6550 ने भर्ती में भाग लिया। शुक्रवार रात 12 बजे से बारिश में भीगते हुए भर्ती के लिए युवा पहुंचे थे।

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 12 जिलों की सेना भर्ती प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। 1.75 लाख युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया है। शनिवार को इटावा की इटावा व जसवंत नगर और फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। तीन दिन से खराब मौसम और मूलाधार बारिश के बीच युवाओं में देशसेवा का जज्बा कायम रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
भीगते हुए युवा भर्ती के लिए रात 12 बजे से लाइन में लग गए थे। सबसे पहले दस्तावेजों की जांच हुई। उसके बाद लंबी कूंद, भाग दौड़ व शारीरिक परीक्षण हुआ। सुबह तड़के जब युवा दौड़ के लिए पहुंचे तो मैदान गीला था। लेकिन सेना में भर्ती होने के लिए उनका हौसला बुलंद रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
बारिश भी उनका रास्ता नहीं रोक सकी। रविवार को फिरोजाबाद तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसके लिए शनिवार रात 12 बजे से भर्ती के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

4 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

कीचड़, जलभराव व अव्यवस्थाएं

लगातार बारिश से भर्ती स्थल के बाहर अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। अभ्यर्थियों के विश्राम के लिए जो पंडाल लगाए थे वह भीग गए। कॉलेज गेट पर भी जलभराव से कीचड़ हो गया। युवाओं को बारिश में सिर छिपाने की जगह नहीं मिली। युवाओं का कहना था कि प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

युवाओं को रही प्रपत्रों की चिंता

भर्ती में पहुंचे युवाओं को बारिश में दस्तावेज व प्रमाणपत्र भीगने की चिंता सताती रही। खुद को बचाने की बजाय युवा कागजों को सुरक्षित करते नजर आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें