आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 39वां दीक्षांत समारोह शनिवार को दीक्षांत सभागार में आयोजित हुआ। वर्ष 2020 में सर्वोत्तम विद्यार्थी चुने जाने पर अपार सिंघल और बी. शब्द प्यारी को फाउंडर्स पदक दिया गया। सभी स्नातक स्तर की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाली श्रेयशी बंसल और परास्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाली अनम सैफी को प्रेसीडेंट पदक दिया गया। गत सत्र की तरह इस बार के दीक्षांत समारोह में भी छात्राएं छाई रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
छात्रा अनम सैफी को प्रेसिडेंट मेडल देते अध्यक्ष प्रेम शरण सत्संगी।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में कुल 126 पदक दिए गए। इसमें 123 विद्यार्थियों को डायरेक्टर्स पदक दिया गया। 72 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। कुल 4823 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। संस्थान के निदेशक प्रो. पीके कालरा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव अमित खरे ने कहा कि दयालबाग शिक्षण संस्थान में शिक्षा के साथ मूल्यों पर जोर दिया जाता है। यह संस्थान वर्तमान समय की सोच से कई गुना आगे है।
विज्ञापन
3 of 7
डीईआई के 39वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि अमित खरे
- फोटो : अमर उजाला
अमित खरे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए कई प्रावधानों पर डीईआई में पहले से ही काम किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने की। कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन ने पदक पाने वाले नामों की घोषणा की। दीक्षांत समारोह में संस्थान के शिक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रेम सरन सत्संगी (गुरु महाराज) भी मौजूद रहे।
4 of 7
बी. शब्द प्यारी को फाउंडर्स पदक मिला
- फोटो : अमर उजाला
126 में से 103 पदक छात्राओं के हिस्से में
डीईआई की ओर से कुल 126 पदक दिए गए। इसमें से 103 छात्राओं के हिस्से आए। छात्रों को महज 23 पदक मिले। दोनों प्रेसीडेंट पदक भी छात्राओं को ही मिले। फाउंडर्स मेडल पाने वालों में एक छात्रा और एक छात्र है।
विज्ञापन
5 of 7
दीक्षांत समारोह में छात्रा को मेडल देते अध्यक्ष प्रेम शरण सत्संगी।
- फोटो : अमर उजाला
अमित खरे व एम. असद पठान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि अमित खरे और स्फीहा के अध्यक्ष एम. असद पठान को सिस्टम सोसाइटी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
डिग्री व मेडल मिलने के बाद छात्राओं ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया
- फोटो : अमर उजाला
11 लोगों को डीएससी की उपाधि दी गई
समारोह में 11 विशेषज्ञ व प्रतिष्ठित लोगों को डीएससी की उपाधि दी गई। इसमें प्रो. वैदेश्वरन राजारमन, प्रो. विजय भात्कर, प्रो. के. राजमोहन, प्रो. अशोक के. अग्रवाल, प्रो. कर्मेशु, प्रो. आनंदी प्रसाद भटनागर, प्रो. मार्क जुर्गेंसमेयर, प्रो. डेविड क्रिस्टोफर लेन, प्रो. एंड्रिया क्रिस्टोफर लेन, प्रो. सुभाष चंद्र दत्त रॉय और प्रो. सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
दीक्षांत समारोह में डिग्री व मेडल मिलने के बाद छात्राओं ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया
- फोटो : अमर उजाला
इनको एल्युमिनाई अवार्ड मिला
प्रेम प्रसाद धीर व प्रो. सुखदेव रॉय को एल्युमिनाई अवार्ड दिया गया। इसके अलावा फ्रेंड्स ऑफ डीईआई अवार्ड प्रो. विद्या भूषण गुप्ता, प्रो. हरिजिंदर सिंह, प्रो. पमी दुआ को दिया गया। सर्विस टू डीईआई एंड कम्युनिटी अवार्ड कर्नल साहिब सत्संगी व जनक राज को, लंबी सेवा के लिए प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. वी. चरण प्रसाद, डॉ. दक्षिणा मूर्ति को पुरस्कृत किया गया।