फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना से महिला की मौत: घर में नहीं हैं पुरुष..., कहने के बाद भी पुलिस घुस आई, मृतका की बेटी ने बताई पूरी कहानी

Mon, 09 May 2022 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
शारदा देवी का फाइल फोटो, घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव इमलिया में शनिवार देर रात पुलिस की प्रताड़ना से दलित महिला की मौत के मामले में  हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव की पूछताछ के दौरान मृतका की बेटी मोनिका व पुत्रवधू गुंजन ने बताया कि पुलिस कर्मियों से शारदा देवी ने किसी भी पुरुष के घर न होने की बात कही थी। बावजूद पुलिस जबरन घर में घुस आई। जेल से छूटे भाइयों के बारे में पूछताछ करते हुए मां शारदादेवी को गाली गलौज करते हुए धक्का मार दिया। जमीन पर गिरने के कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। घर पहुंचे, पिता ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस उनकी सांस चल रही है कहते हुए अपनी गाड़ी में डालकर फिरोजाबाद अस्पताल ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद शनिवार देर रात फौरन सिंह की बेटी मोनिका की चीख सुनकर वे लोग पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतका के घर पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी व सीओ ने शुरू की जांच    

पुलिस की जांच के दौरान वृद्धा की मौत के मामले में मृतका के पति फौरन सिंह की तहरीर पर कैलाश उपाध्याय, उनके पुत्र दीपक, शिवाकांत व दो अन्य लोग एवं पचोखरा पुलिस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर जांच की। उन्होंने घटना के दौरान मौजूद मृतका शारदादेवी की पुत्री मोनिका, पुत्रवधू गुंजन व अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर जांच बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन

3 of 6
महिला के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

फौरन सिंह की तबियत बिगड़ी 

पुलिस की तस्दीक के दौरान हुई महिला की मौत के बाद रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के पति फौरन सिंह की हालत बिगड़ गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश  पर तत्काल उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद पत्नी का पोस्टमार्टम होने के बाद फौरन सिंह को भी छुट्टी दे दी गई। घरवालों की मानें तो फौरन सिंह की तबीयत अभी भी खराब है, किंतु उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया है।  

4 of 6
अस्पताल परिसर में खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

यह है विवाद की वजह

इमलिया निवासी फौरन सिंह आलू खुदाई ठेकेदारी का काम करता है। उसने कैलाश उपाध्याय के आलू की खुदाई ठेके पर करवाई थी। इसी के हिसाब किताब को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। कैलाश ने फौरन सिंह के चारों पुत्रों सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पांच लोग जेल चल गए थे। जिनमें से तीन बेटे व एक अन्य शनिवार को जेल से छूटकर आए थे। बड़ा बेटा लायक सिंह अभी भी जेल में है।
 
विज्ञापन

5 of 6
वृद्धा के घर का फोटो - फोटो : अमर उजाला

मौत के बाद दर्ज हुआ केस 

फौरन सिंह व कैलाश उपाध्याय के मध्य हुए झगड़े में विगत 24 मार्च को कैलाश की ओर से पुलिस में केस दर्ज किया गया था, किंतु दूसरे पक्ष फौरन सिंह की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ था। तब फौरन सिंह कार्ट चले गए थे। कोर्ट के आदेश थाना पचोखरा पुलिस के पास कई दिन पूर्व आ गए थे, किंतु पुलिस ने केस दर्ज शनिवार रात को महिला की मौत को बाद किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिजनों से जानकारी लेते एसडीएम और तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम और तहसीलदार भी पहुंचे इमलिया

पुलिस तस्दीक के दौरान हुई वृद्धा की मौत के मामले को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने भी संज्ञान में लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम पारसनाथ मौर्य व तहसीलदार डॉ संतराज सिंह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पारिवारिक स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को समझाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें