यूपी के फिरोजाबाद में झूठी आन की खातिर एक बाप ने बांक से बेटी को काट डाला। बचाने दौड़ी पत्नी पर भी हमला किया। आरोपी पिता ने बेटी की हत्या से पहले शराब पी थी। पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा किया कि बेटी के जयपुर से आने के बाद लोग ताने मारते थे।
फिरोजाबाद के गांव सोफीपुर की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी आन की खातिर एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की गर्दन, छाती, सिर और हाथों पर बांक से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बेटी मुस्कान को बचाने दौड़ी मां पुष्पा देवी (48) पर भी आरोपी ने कई प्रहार किए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
राकेश राठौर के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, बेटी मुस्कान, बड़ा बेटा अजय, छोटा बेटा अरुण और दोनों बहुएं हैं। रविवार शाम को छोटा बेटा अरुण पत्नी अंजू के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गया था। बड़ा बेटा अजय चूड़ी कारखाने गया था और पत्नी रचना मायके गई हुई थी। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मुस्कान टीवी देख रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पिता राकेश ने टीवी बंद कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
मुस्कान की मौत के बाद मोर्चरी पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान ने विरोध किया तो राकेश ने बांक से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। बेटी की चीखें सुनकर नीचे से भागी मां पुष्पा देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो राकेश ने उन पर भी बांक से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
4 of 10
मुस्कान के शव के पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी पर मौजूद उसके भाई अजय और अरुण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांक पर लगवाकर रखी थी धार, किए 20 से अधिक वार
फिरोजाबाद की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम हुई 19 वर्षीय मुस्कान की निर्मम हत्या में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। समाज और रिश्तेदारों के तानों से आहत हत्यारोपी पिता राकेश राठौर ने बेहद सुनियोजित तरीके से बेटी की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
5 of 10
सोफीपुर में स्थित मुस्कान के मकान पर वारदात के बाद सोमवार सुबह लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बांक पर पहले से ही धार लगवाकर रखी थी। उसने बेटी पर एक के बाद एक 20 से अधिक ताबड़तोड़ वार किए और मुख्य रूप से उसकी गर्दन को निशाना बनाया।
विज्ञापन
6 of 10
सरकारी ट्रामा सेंटर में रविवार रात को उपचार के दौरान भर्ती पुष्पा देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश राठौर ने बताया कि वह पेशे से ई रिक्शा चालक था। छह साल पहले पूरे परिवार के साथ रामनगर में रहता था। इसके बाद बसई नीलकंठ कॉलोनी में अपना घर बनवाया था।
विज्ञापन
7 of 10
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राकेश ने बताया कि करीब एक माह पहले जब उसकी बेटी मुस्कान लापता होने के बाद जयपुर से बरामद होकर आई थी तभी से समाज और आसपास के लोग उसे ताने मार रहे थे। समाज की बंदिशों और तानों से राकेश इस कदर आहत और तनाव में था कि उसने पिछले एक महीने से घर से बाहर निकलना और ई-रिक्शा चलाना तक पूरी तरह छोड़ दिया था।
8 of 10
एंबुलेंस में घायल मां को लेकर जाता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी लोकलाज की खुन्नस में वह भीतर ही भीतर अपनी बेटी की हत्या का खौफनाक प्लान तैयार कर चुका था। रविवार शाम को साजिश को अंजाम देने का सटीक मौका मिल गया क्योंकि दोनों बेटे और बहुएं घर पर नहीं थे। घर में सिर्फ उसकी पत्नी पुष्पा देवी मौजूद थी। वारदात से पहले उसने शराब पी थी। इसके बाद दूसरी मंजिल के कमरे में मुस्कान को अकेला देख वह बांक लेकर वहां पहुंचा।
9 of 10
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को उकसाने और विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से चल रही टीवी को बंद कर दिया था। जैसे ही मुस्कान ने इसका विरोध किया, बिना सोचे-समझे बांक से उस पर हमला बोल दिया। मुस्कान पर 20 से ज्यादा वार कर उसे मौके पर ही मार डाला और बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया।
उपचार के दौरान अस्पताल में भर्ती पुष्पा देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद थाने पहुंचने की चर्चा
वारदात के बाद लगभग रात नौ बजे राकेश राठौर के खुद ही थाने पहुंचने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह खुद बसई मोहम्मदपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है।