आगरा के बाह तहसील क्षेत्र में हवेलियों के गांव होलीपुरा को हेरिटेज विलेज (विरासत गांव) का दर्जा मिला है। लेकिन यह गांव भी शासन-प्रशासन की अनदेखी से उपेक्षित है। आलम यह है कि गांव की सड़कों में गड्ढे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। जबकि हेरिटेज विलेज देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। गांव के संजय चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर इस ओर ध्यान खींचा है। यहां आने वाले विदेशियों की नजर में देश की छवि को खराब होने से बचाने की गुहार लगाई है।