गोवर्धन का प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर सात माह बाद रविवार को 14 घंटे के लिए खुला। श्रद्धालु सुबह मंगला अभिषेक के बाद से शाम को फूल बंगला और श्रृंगार के दर्शन पाकर धन्य हो गए। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया, लेकिन गर्भगृह के तीनों गेट खोल दिए गए। जिससे भक्तों ने मार्ग में खड़े होकर गिरिराजजी के दर्शन किए। उधर, सिविल जज छाया शर्मा ने मंदिर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
2 of 6
दानघाटी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दानघाटी मंदिर में सेवा का ठेका निरस्त होने के बाद न्यायालय ने कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए मंदिर खोलने के आदेश दिए थे। इसी के तहत रविवार को सुबह 5 बजे से 11 बजे तक व सायंकालीन बेला में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजेे तक मंदिर के गर्भगृह के तीन गेट खोले गए।
विज्ञापन
3 of 6
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुनीम अशोक कौशिक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मंगला अभिषेक, फूल बंगला और श्रृंगार के दर्शन किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन छाया शर्मा ने निरीक्षण करते हुए मंदिर के कर्मचारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। दानघाटी मंदिर खुलने से भक्तों में खुशी व्याप्त है।
4 of 6
गिरिराजजी मंदिर पर दर्शन करने आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने मन में भाव रखकर परिसर के बाहर ही दूध चढ़ाकर गिरिराज जी की पूजा की। स्थानीय निवासी बनारसी खंडेलवाल ने बताया कि मंदिर के पट खुलने से गिरिराज जी के दर्शन करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 6
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से परिक्रमा करने आए सुरेश गोयल ने बताया कि वह प्रत्येक माह गिरिराज जी की परिक्रमा करने आते हैं। पिछले महीने गिरिराज जी की परिक्रमा के दौरान मंदिर बंद मिलने से निराशा हुई थी। अब मंदिर खुलने से प्रभु के दर्शन सहज हो गए हैं।
गिरिराज जी की शरण पहुंचे लोकायुक्त
- फोटो : अमर उजाला
लोकायुक्त पहुंचे गिरिराज जी की शरण, लगाई परिक्रमा
उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा ने रविवार को गोवर्धन पहुंचकर वाहन से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। दानघाटी गिरिराज जी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर के पुजारी मीना लाल शर्मा व अशोक कुमार कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। राधाचरण कौशिक ने प्रभु का दुपट्टा और प्रसाद देकर लोकायुक्त का स्वागत किया। पूजा के उपरांत उन्होंने हनुमान बाग पर हनुमान जी के दर्शन कर सियाराम दास से आशीर्वाद लिया। संजय मिश्रा उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति और मथुरा के प्रशासनिक जज रहे हैं। उन्होंने इसे निजी यात्रा बताया। इस मौके पर भगवान दास लंबरदार, गिरधारी लाल शर्मा, अन्नो स्वामी, अशोक मुनीम, हीरा लाल शर्मा, सुनील कौशिक, सोनू कौशकि लंबरदार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।