लॉकडाउन में राशन बंटना आज से शुरू हो गया है। आगरा मंडल में फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा जनपदों में राशन डीलरों ने राशन का वितरण किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का बहुत महत्व है। जब राशन की दुकानों पर इसकी पड़ताल की गई तो कहीं पर लोग दूरी के लिए बनाए गए घेरों का पालन करते दिखे वहीं कहीं पर लोग राशन की दुकानों पर पहले राशन लेने के लिए चढ़ते हुए दिखे। पेश है एक रिपोर्ट...
विज्ञापन
2 of 8
टेडी बगिया में राशन लेने से पहले हाथ धुलवाता डीलर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में टेडी बगिया में राशन लेने से पहले डीलर ने सावधानी बरती। राशन लेने पहुंचे लोगों के पहले हाथ धुलवाए कर सैनिटाइज कराए गए। इसके बाद उन्हें खाद्यान वितरित किया गया। लोगों ने यहां सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन
3 of 8
राशन की दुकान पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ही ट्रांस यमुना कॉलोनी में तस्वीर कुछ दूसरी नजर आई। यहां राशन डीलर की दुकान पर भीड़ जुट गई। लोगों ने एक मीटर की दूरी का पालन नहीं किया। वहीं हाथ भी नहीं धुलवाए गए।
4 of 8
मैनपुरी के किशनी में राशन लेने पहुंची जनता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी में बुधवार को अप्रैल माह के पहले दिन राशन की दुकान जब खुली तो यहां भीड़ जुट गई। लोग राशन लेने के लिए उतावले दिखे।
विज्ञापन
5 of 8
विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया और एक मीटर की दूरी पर खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
6 of 8
एटा में राशन की दुकानों पर पहले दिन ही लोग उमड़ पड़े।
- फोटो : अमर उजाला
एटा में राशन की दुकानों पर पहले दिन ही लोग उमड़ पड़े। राशन की कुछ दुकानों पर लाइन लग गई। कुछ लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया तो कुछ राशन के लिए दुकानों पर चढ़ गए। यहां दुकानदारों ने कहा कि उन्हें सैनिटाइजर नहीं मिला है।
विज्ञापन
7 of 8
टूंडला कस्बा में सोशल डिस्टेंस का अच्छा उदाहरण देखने को मिला
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला कस्बा में सोशल डिस्टेंस का अच्छा उदाहरण देखने को मिला। घेरे में खड़े होकर राशन के लिए पहुंचे लोगों ने नियम का पालन का किया। वहीं राशन डीलरों ने राशन लेने से पूर्व लोगों के साबुन से हाथ धुलवाए।
अजित नगर में कार्डधारकों के लिए लगाई कुर्सी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के अजित नगर में राशन की दुकानों पर कार्डधारक विशेष मेहमान बने नजर आए। दुकानों पर कुर्सी लगाकर उन्हें स्थान दिया गया। वहीं भोजन के पैकेट भी दिए गए। सभी को हाथ धुलवाने के बाद राशन वितरित किया गया।