फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश के पानी में डूबे सरसों के खेत, सड़ने लगी बाजरा की फसल, बर्बादी देख किसान परेशान

Sat, 08 Oct 2022 09:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पानी में डूबी बाजरा की कटी फसल - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाजरा, धान और सब्जी समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में गिरी बाजरे की फसल तो सड़ने लगी हैं। वहीं सरसों के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर फिर पानी पड़ गया है। बाह, पिनाहट, फतेहपुरी सीकरी और बिचपुरी में काफी नुकसान हुआ है। बिजौली के किसान बाबूराम, मऊ के राजेंद्र सिंह, गढ़वार के भानुप्रताप सिंह, जरार के जोधाराम और नरहौली के किताब सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने सरसों बोई थी। पानी भरने से बीज और अंकुरित पौधे नष्ट हो गए हैं। बाह के किसान रमेश कुशवाह, बरपुरा के रामप्रकाश कुशवाह, बासोनी के सतीश भदौरिया, पिढ़ौरा के डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि बाजरा की फसल में नुकसान हुआ है। इससे चारे की किल्लत हो गई है। 
 

एटा में बारिश का कहर: जलसेर और अवागढ़ में छत गिरी, दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन

2 of 6
बारिश से फसलों को हुआ काफी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि फूल गोभी, टमाटर आदि फसलें बारिश ने तबाह कर दी है। गांव अंगूठी, सदरवन, मघटई, चौहटना के पीड़ित किसान महावीर सिंह, रामवीर सिंह, महेश, रविंद्र, भिक्की, मुरारी, निहाल सिंह, सूरजभान, उमेश, रामू आदि ने  मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार सदर आशीष त्रिपाठी का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम को गांवों में भेजकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
पानी में डूबी बाजरा की कटी फसल - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट क्षेत्र के किसानों ने बताया कि  बारिश होने से बाजरे की बाली का दाना खराब हो रहा है। लोगों का कहना है कि इससे किसान और पशु दाने-दाने को मजबूर होंगे। अकोला क्षेत्र में भी बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई है। बाजरा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।   

4 of 6
धान की फसल भी हुई चौपट - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में बारिश के कारण गिरी धान की फसल भी चौपट हो गई है। गांव देवनारी के किसान रमाकांत, प्रेम सिंह, खरग सिंह, लाखन सिंह, पूरन सिंह, उदय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से धान की फसल में नुकसान हुआ है। बाजरा, मिर्च व अन्य फसलें बारिश से पहले ही खराब हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
किरावली अस्पताल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली के वार्डों और परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण स्टॉफ और मरीज, तीमारदार परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अधीक्षक डॉ. राजकमल पहुंचे थे, लेकिन परिसर में पानी भरा देख लौट गए। वहीं, प्रसूता मनोरमा निवासी विधापुर और पूजा प्रसव के लिए आई थीं। पानी भरा होने के कारण उन्हें सीएचसी अछनेरा भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गली में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश से बाह, जैतपुर ब्लॉक के गांव, कस्बों में कीचड़ और दलदल के हालात पैदा हो गए हैं। नरहौली में गांव की गलियों से लेकर घरों तक तालाब का पानी भर गया है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर में आंगन तक पानी आ गया है। धनियापुरा में पहले से तालाब का पानी गलियों में भरा है। जयराम सिंह ने बताया कि अब घरों तक पानी पहुंच गया है। मढे़पुरा में देवालय तक पानी भर गया है। भाऊपुरा के तालाब का पानी भी बस्ती तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें