फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में बारिश-ओलों ने बिगाड़ी शहरों की सूरत, फसलों की बर्बादी देख किसान को आया रोना

Sat, 07 Mar 2020 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
बारिश से बर्बादी - फोटो : Amar Ujala
फागुन में सावन-भादौं जैसे हालात हो गए हैं। बेमौसम बारिश की एक-एक बूंद किसानों के दिल पर पत्थर बनकर बरसी है। आलू, गेहूं और सरसों की फसल को शुक्रवार की बारिश ने जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, तो वहीं शहरों की सूरत भी सुबह से रात तक रुक-रुककर हुई बारिश ने बिगाड़ दी। शनिवार सुबह से आसमान में काले बादल छाये हैं। मौसम की बेरुखी देख ब्रज के किसान चिंतित हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
बारिश - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार तड़के पांच बजे बारिश शुरू हुई तो आधे घंटे तक चलती रही। इससे आगरा में पहले से हो रहे जलभराव में मुश्किलें और खड़ी कर दीं। स्कूली बच्चों के लिए सर्दी बढ़ी तो स्वेटर, कोट के ऊपर रेन कोट पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहर में दो बार बारिश हुई और पूरे दिन ही बादल छाए रहे। कमोबेश यही हाल मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा-कासगंज में रहा। 
विज्ञापन

3 of 9
जल निकासी न होने के कारण हुआ जलभराव - फोटो : Amar Ujala
आगरा में बारिश के कारण दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे 24.8 डिग्री पर आ गया। दो दिन पहले दिन में पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया था।  न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। रात में यह 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को पांच बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद छह बजे तेज हवाओं के साथ ओले पड़े। दिन भर में 21.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 

4 of 9
बारिश से फसलों को हुआ नुकसान - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। बारिश के आसार कम रहेंगे। तापमान में कमी आएगी और सुबह सर्द हवाएं रह सकती हैं, वहीं होली पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से 10 और 11 मार्च को बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
खेतों में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आलू की फसल पानी में डूबी हुई है तो गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। कटने के लिए तैयार खड़ी सरसों की वाली अब ढूंढे नजर नहीं आ रही है। मथुरा में शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई है। किसान दिनभर खेतों में एकत्र किए गए आलू और कटी सरसों की फसल को बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

6 of 9
कासगंज में डीएम ने लिया जायजा - फोटो : Amar Ujala
कासगंज में बारिश का सर्वाधिक प्रभाव फसलों पर नजर आ रहा है। कई फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। शुक्रवार को पटियाली इलाके में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। गेहूं की फसल तो तेज हवाओं के कारण खेतों में गिर गई है। मैनपुरी में बारिश होने से अब गेहूं और आलू की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। सुबह और दोपहर दो घंटे बारिश होने से फसल में जलभराव हो गया है। इससे गेहूं और आलू की फसल में सड़न शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन

7 of 9
आलू की फसल में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश से गेहूं, आलू के साथ-साथ सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है। आलू की खोदाई का काम भी प्रभावित है। खेतों में पानी भर गया है। फसलों के नुकसान से किसान परेशान हैं जबकि प्रशासन की टीमें नुकसान का आंकलन नहीं कर पा रही हैं। 

8 of 9
सरसों की फसल - फोटो : Amar Ujala
आगरा के देहात क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश, ओलों की बौछार ने खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों समेत सभी फसलों को चौपट कर दिया है। किसानों ने बताया कि पहले ही तीन बार बेमौसम बारिश से आधी फसल बर्बाद हो गई थी। बची फसल भी शुक्रवार के कहर में मिट गई। बाह के तहसीलदार हेमचन्द्र शर्मा ने बताया कि नुकसान के आंकलन के लिए लेखपाल और कानून गो सर्वे कर रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा है कि ओले बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरसों, आलू, गेहूं की फसलों में पानी भर गया है। खेतों में खोदे हुए आलू पड़े थे। उन्होंने अधिकारियों को तहसीलवार नुकसान का आंकलन करने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसान घबराएं नहीं, उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। वह भी क्षेत्र में भ्रमण करके नुकसान का जायजा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें