फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा, जानिए पुलिस पर कब-कब हुए हमले?

Wed, 02 Dec 2020 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जगनेर थाना पुलिस ने सैंया में तैनात सिपाही सोनू चौधरी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने के आरोपी बबलू पुत्र बेताल सिंह गुर्जर, निवासी खरगपुर थाना कोलारी जनपद धौलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी के मुताबिक चंसौरा अड्डे के पास आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस वालों को देख आरोपी नौनी गांव की तरफ भागने लगा। इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू पुत्र बेताल सिंह गुर्जर निवासी खरगपुर थाना कोलारी, धौलपुर बताया। पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा और कारतूस मिले। बबलू सिपाही हत्याकांड का आरोपी है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन करने वालों के गुर्गे 20 ट्रैक्टर ट्रॉली बालू लेकर आ रहे थे। पुलिस टीम में शामिल सिपाही सोनू चौधरी ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में सिपाही की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर दूसरे ट्रैक्टरों से भाग गए। ये लोग गांव के रास्तों से वाकिफ हैं। सिपाही की हत्या के बाद और फोर्स आने से पहले ही वे भाग निकले।
 

4 of 5
सिपाही सोनू चौधरी का फाइल फोटो और मौके पर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में पहले भी हुआ था हमला
पांच जून 2019 को खेरागढ़ के ही गांव बुरहरा में खनन करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद सिपाही सोनू चौधरी को अंतिम विदाई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हुए हैं हमले
- 24 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद में पुलिस ने खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। पांच लोगों ने पुलिस पर हमला बोला। गिरफ्तार किए गए।
- 14 जुलाई 2020: कसबा किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेंद्र घायल हुआ।
- 06 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद के गांव लालपुरा के पास पुलिस पर हमला। पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- 19 दिसंबर 2019 : थाना सिकंदरा में सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश।
- 03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर में खनन माफिया ने एसआई निशामक त्यागी को गोली मारी।
- 18 अक्तूबर 2019 : थाना खेरागढ़ के रूधऊ गांव में दो सिपाहियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी।
- 05 जून 2019 : थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 17 फरवरी 2019 : फतेहाबाद के बीलपुरा में वन्यकर्मियों पर हमला। मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें